Nine people killed in road side blast in eastern Afghanistan | अफगानिस्तान में सड़क किनारे विस्फोट, अबतक 9 लोगों की मौत

काबुल: पूर्वी अफगानिस्तान (Afghanistan) में सड़क के किनारे किए गए एक विस्फोट (Bomb Blast) में 9 लोगों की मौत हो गई है. इस विस्फोट की चपेट में मिनी वैन (Mini Van) आ गई थी, जिसमें आम लोग बैठ हुए थे.

गजनी प्रांत के पुलिस प्रवक्ता अहमद खान सीरत ने बताया कि सड़क के किनारे किए गए दूसरे विस्फोट में दो पुलिस कर्मियों की मौत हो गई. इस विस्फोट की चपेट में पुलिस कर्मियों की एक गाड़ी आ गई जो पहले विस्फोट के स्थल पर पीड़ितों की मदद के लिए जा रही थी. वहीं विस्फोटों में कई अन्य जख्मी भी हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. 

सीरत ने बताया कि हमलों की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है. लेकिन हमने इसकी जांच शुरू कर दी है. हालांकि प्रांतीय पुलिस ने दावा किया कि ये तालिबान का प्लान था और उसी ने बम लगाए थे.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here