
Coronavirus in India: एक्टिव मामले 8 अगस्त के बाद सबसे कम
नई दिल्ली:
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी देखने को मिल रही है. मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में 36,470 नए मामले सामने आए हैं. यह 18 जुलाई के बाद सबसे कम नए मामले हैं. 18 जुलाई को 34,884 नए मामले सामने आए थे. देश में कुल संक्रमितों की संख्या 79,46,429 पहुंच चुकी है. वहीं बात करें मृतकों की, तो आपकी आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 की वजह से 488 लोगों की मौत हुई है और कुल मृतकों की संख्या 1,19,502 हो चुकी है.
Source link

