khichdi khane ke fayde: भारतीय खाने में खिचड़ी का क्यों हैं इतना महत्व? इसके फायदे जान हैरान रह जाएंगे आप – health benefits of khichdi in hindi

भारत में खिचड़ी एक लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। भारत में लोग इसे दाल और चावल को एक साथ उबाल कर बनाते हैं और अपने स्वाद के अनुसार इसमें घी, सब्जियां और मसाले आदि मिलाते हैं। सर्दियों के मौसम में कई बदलाव होते हैं और यह बदलाव हमारे शरीर से लेकर लाइफस्टाइल तक पर होते हैं। ऐसे में हमें भी सर्दियों के मौसम में अपने खान-पान में बदलाव करने की जरूरत है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि सर्दियों के मौसम में खिचड़ी खाने के कैसे-कैसे फायदे हैं।

1

इन न्यू्ट्रिशन से होती है भरपूर: भारत में बनाए जाने वाली खिचड़ी कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन्स, मिनरल्स, वाटर और फाइबर जैसे कई हेल्दी न्यूट्रिशन से भरपूर होती है। भारत में खिचड़ी को दही, पापड़, घी और अचार आदि के साथ सर्व किया जाता है। अगर खिचड़ी के साथ दही, पापड़, घी और अचार हैं तो इससे ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाती है।

3

खिचड़ी के फायदे: अगर खिचड़ी के फायदों की बात की जाए तो ये न्यूट्रिशन्स से भरपूर होती है। इसे खाने से अपच से बचाव होता है। अगर वजन कम करने की बात की जाए तो खिचड़ी इसमें मददगार साबित होती है। वहीं, डायबिटीज की बात करें तो खिचड़ी इसमें भी मदद करती है। वहीं, खिचड़ी वात, पित्त और कफ से बचाव में भी काफी मदद करती है। इसके अलावा खिचड़ी खाने से बॉडी से डिटॉक्स भी बाहर निकलते हैं। अगर स्किन की बात की जाए तो खिचड़ी के सेवन से हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा भी निखरती है।
यह भी पढ़ें: शादी के दिन सिर से पांव तक दिखना है खूबसूरत, तो काजल अग्रवाल से लें Diet और Fitness Tips

इतने प्रकार की होती है खिचड़ी: खिचड़ी की बात की जाए तो इसके कई प्रकार हैं जैसे- मूंग दाल की खिचड़ी, अरहर दाल की खिचड़ी, होल ग्रेन साबुत अनाज की खिचड़ी, आयुर्वेद खिचड़ी, मसालेदार खिचड़ी, ड्रायफ्रूट खिचड़ी, बाजरे की खिचड़ी और दही वाली खिचड़ी आदि हैं।

5

इस परेशानियों को करती है दूर: सर्दियों के मौसम में अपच की बहुत परेशानी होती है। अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो खिचड़ी खाने से इसमें मदद मिलती है। सर्दियों के मौसम खिचड़ी पाचन तंत्र को मजबूत करके उसे ठीक करती है। अगर आप धूप में खिचड़ी खा रहे हैं तो इसे दही के साथ खाना चाहिए। वहीं, आज के समय में अधिकतर लोगों की बैठने वाली जॉब होती है। अगर आपकी भी ऐसी ही जॉब है तो आपके लिए खिचड़ी काफी लाभकारी साबित हो सकती है। रोजाना अलग दाल और बीन्स के साथ खिचड़ी बनाकर खाने से ये फायदा करती है।
यह भी पढ़ें: 30 साल के बाद इन 5 चीजों से बना लें दूरी, पूरी लाइफ नहीं होगी कोई परेशानी

ब्रेकफास्ट में खाएँ क्विनोआ, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी

ठंड से करे बचाव: सर्दियों के मौसम में ठंड लगने की वजह से बहुत से लोगों को कफ, फीवर, वीकनेस आदि की शिकायत होती है। अगर आप सर्दियों के मौसम में खिचड़ी का सेवन करते हैं तो इससे आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं। इनकी बदौलत शरीर जल्दी ठीक होता है और सर्दियों में आसानी से काम करता है। वहीं, अगर बॉडी डिटॉक्स करने की बात हो तो खिचड़ी इसमें काफी मदद करती है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here