Attack on priest in France| फ्रांस: आतंकी हमलों के बीच पादरी को चर्च के बाहर गोली मारी गई

लियोन (फ्रांस): फ्रांस के लियोन शहर में शनिवार को एक यूनानी पादरी को उनके गिरजाघर के बाहर गोली मार दी गई. पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पादरी के पेट में गोली लगी है और उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है. पादरी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं.

उन्होंने कहा कि हमलावर अकेला था और उसने शिकार करने वाली राइफल से गोली चलाई. फिलहाल, हमले के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने गिरजाघर के आसपास के इलाके को बंद कर दिया है और ट्विटर पर संदेश के माध्यम से लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी है.

फ्रांस के नीस शहर में दो दिन पहले ही एक गिरजाघर पर इस्लामिक चरमपंथी हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की जान चली गई थी.

(इनपुट: एजेंसी एपी)

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here