खराब हुई मशीनों को बदलकर निर्बाध रूप से हुआ मतदान


खराब हुई मशीनों को बदलकर निर्बाध रूप से हुआ मतदान


 


भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 3, 2020, 20:07 IST

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अरूण कुमार तोमर ने बताया कि प्रदेश में 19 जिलों के 28 विधानसभा क्षेत्रों के उप-निर्वाचन में आज पूरी सुरक्षा व्यवस्था एवं कोविड-19 की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के पहले मॉकपोल की प्रक्रिया अभ्यर्थियों के एजेंटों की उपस्थिति में संपन्न हुई। मॉकपोल के दौरान 68 कंन्ट्रोल यूनिट, 67 बैलेट यूनिट एवं 223 वीवीपेट खराब पाई गई जिन्हें बदला गया।

मतदान प्रात: 7 बजे से प्रारंभ हुआ, मतदान के दौरान खराब हुई 47 बैलेट यूनिट, 38 कन्ट्रोल यूनिट एवं 169 वीवीपेट को बदला गया। मतदाताओं ने पूरे उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। किसी भी विधानसभा क्षेत्र में मतदान बहिष्कार संबंधित कोई भी घटना सामने नहीं आई।


राजेश दाहिमा/लक्ष्मण सिंह


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here