In India, 46253 new COVID19 cases, 514 deaths registered in last 24 hours – भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 46,253 नए COVID-19 केस, 514 की मौत, कुल मामले 83 लाख पार

भारत में पिछले 24 घंटे में दर्ज हुए 46,253 नए COVID-19 केस, 514 की मौत, कुल मामले 83 लाख पार

देश में COVID-19 के मामले 83 लाख पार हो गए हैं. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) का खौफ देखने को मिल रहा है. अभी तक 4.73 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 12.13 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 83 लाख पार हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बुधवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 83,13,876 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 46,253 नए मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें

बीते 24 घंटों में 53,357 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 514 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 76,56,478 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,23,611 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 5.5 लाख से नीचे है. यह संख्या 2 अगस्त के बाद पहली बार इतनी नीचे आई है. इस समय देश में 5,33,787 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 92.09 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 3.82 फीसदी है. डेथ रेट 1.48 प्रतिशत है. 3 नवंबर को 12,09,609 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 11,29,98,959 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

COVID-19 के 83 लाख मामले 279 दिन में
COVID-19, यानी कोरोनावायरस से फैलने वाली महामारी का प्रकोप पिछले कई महीनों से दुनियाभर में आतंक मचाए हुए है… हिन्दुस्तान में इस रोग की चपेट में आने वालों की तादाद एक लाख, यानी 1,00,000 तक पहुंचने में 110 दिन का समय लगा था, लेकिन उसके बाद गति बढ़ती चली गई, और देश में एक लाख नए केस सिर्फ एक-दो दिन में जुड़ने लगे… भारत को 83 लाख पुष्ट कोविड-19 मामलों का आंकड़ा पार करने में कुल 279 दिन लगे हैं…
तिथि कुल मामले समय लगा
19 मई 1,01,139 110 दिन
3 जून 2,07,615 15 दिन
13 जून 3,08,993 10 दिन
21 जून 4,10,461 8 दिन
27 जून 5,08,953 6 दिन
2 जुलाई 6,04,641 5 दिन
7 जुलाई 7,19,665 5 दिन
11 जुलाई 8,20,916 4 दिन
14 जुलाई 9,06,752 3 दिन
17 जुलाई 10,03,832 3 दिन
20 जुलाई 11,18,043 3 दिन
23 जुलाई 12,38,635 3 दिन
25 जुलाई 13,36,861 2 दिन
27 जुलाई 14,35,453 2 दिन
29 जुलाई 15,31,669 2 दिन
31 जुलाई 16,38,870 2 दिन
2 अगस्त 17,50,723 2 दिन
3 अगस्त 18,03,695 1 दिन
5 अगस्त 19,08,254 2 दिन
7 अगस्त 20,27,074 2 दिन
9 अगस्त 21,53,010 2 दिन
10 अगस्त 22,15,074 1 दिन
12 अगस्त 23,29,638 2 दिन
14 अगस्त 24,61,190 2 दिन
15 अगस्त 25,26,192 1 दिन
17 अगस्त 26,47,663 2 दिन
18 अगस्त 27,02,742 1 दिन
20 अगस्त 28,36,925 2 दिन
21 अगस्त 29,05,823 1 दिन
23 अगस्त 30,44,940 2 दिन
24 अगस्त 31,06,348 1 दिन
26 अगस्त 32,34,474 2 दिन
27 अगस्त 33,10,234 1 दिन
29 अगस्त 34,63,972 2 दिन
30 अगस्त 35,42,733 1 दिन
31 अगस्त 36,21,245 1 दिन
2 सितंबर 37,69,529 2 दिन
3 सितंबर 38,53,406 1 दिन
4 सितंबर 39,36,747 1 दिन
5 सितंबर 40,23,179 1 दिन
6 सितंबर 41,13,811 1 दिन
7 सितंबर 42,04,613 1 दिन
9 सितंबर 43,70,128 2 दिन
10 सितंबर 44,65,863 1 दिन
11 सितंबर 45,62,414 1 दिन
12 सितंबर 46,59,984 1 दिन
13 सितंबर 47,54,356 1 दिन
14 सितंबर 48,46,427 1 दिन
15 सितंबर 49,30,236 1 दिन
16 सितंबर 50,20,359 1 दिन
17 सितंबर 51,18,253 1 दिन
18 सितंबर 52,14,677 1 दिन
19 सितंबर 53,08,014 1 दिन
20 सितंबर 54,00,619 1 दिन
22 सितंबर 55,62,663 2 दिन
23 सितंबर 56,46,010 1 दिन
24 सितंबर 57,32,518 1 दिन
25 सितंबर 58,18,570 1 दिन
27 सितंबर 59,92,532 2 दिन
28 सितंबर 60,74,702 1 दिन
29 सितंबर 61,45,291 1 दिन
30 सितंबर 62,25,763 1 दिन
1 अक्टूबर 63,12,584 1 दिन
3 अक्टूबर 64,73,544 2 दिन
4 अक्टूबर 65,49,373 1 दिन
5 अक्टूबर 66,23,815 1 दिन
7 अक्टूबर 67,57,131 2 दिन
8 अक्टूबर 68,35,655 1 दिन
9 अक्टूबर 69,06,151 1 दिन
11 अक्टूबर 70,53,806 2 दिन
12 अक्टूबर 71,20,538 1 दिन
14 अक्टूबर 72,39,389 2 दिन
15 अक्टूबर 73,07,097 1 दिन
17 अक्टूबर 74,32,680 2 दिन
19 अक्टूबर 75,50,273 2 दिन
21 अक्टूबर 76,51,107 2 दिन
22 अक्टूबर 77,06,946 1 दिन
24 अक्टूबर 78,14,682 2 दिन
26 अक्टूबर 79,09,959 2 दिन
29 अक्टूबर 80,40,203 3 दिन
31 अक्टूबर 81,37,119 2 दिन
2 नवंबर 82,29,313 2 दिन
4 नवंबर 83,13,876 2 दिन

गौरतलब है कि कोरोना मामलों में भारत दूसरे स्थान पर है. पहले पर अमेरिका है. US में अब तक कोरोना के 93,79,600 मामले सामने आए हैं. वहां 54,41,917 एक्टिव केस हैं. अब तक 2,32,553 मरीजों की मौत हो चुकी है. इस फेहरिस्त में ब्राजील तीसरे नंबर पर है. वहां 55,66,049 मामले सामने आ चुके हैं और अब तक 1,60,496 संक्रमितों की मौत हुई है. भारत, अमेरिका और ब्राजील ही वो तीन देश हैं, जहां कोरोना के मामले 50 लाख का आंकड़ा पार कर चुके हैं. कोरोना की वैक्सीन को लेकर भी भारत में तेजी से काम चल रहा है. केंद्र सरकार ने इसके वितरण के लिए समितियां बनाई हैं, जो फिलहाल वितरण की रूपरेखा तैयार कर रही हैं.

महाराष्‍ट्र : कोरोना वैक्‍सीन अभी आई नहीं लेकिन हेल्‍थकर्मियों की सूची तैयार करने में लग रहे भेदभाव के आरोप

परिवहन क्षेत्र की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में सामान्यता आवाजाही करने वाली देशभर की परिवहन बसों को आखिरकार अब फिर से राहत मिल गई है. दूसरे राज्यों से दिल्ली तक बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत मिली है. कोरोना महामारी के चलते दिल्ली में बीते 7 महीने से बंद अंतरराज्यीय परिवहन को मंजूरी मिल गई है. अब देश के सभी राज्यों से दिल्ली में बसें आवागमन कर सकेंगी. उत्तराखंड रोडवेज की बसें भी अब सीधे कश्मीरी गेट और आनंद विहार बस अड्डे तक जाएंगी. अभी तक उत्तराखंड से दिल्ली के लिए करीब 200 बसें चल रही थीं. यह सभी बसें दिल्ली की सीमा से लगे यूपी रोडवेज के कौशांबी बस अड्डे तक जा रही थीं. इससे यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी.

VIDEO: महिला की मौत के 3 दिन बाद बताया, ‘वो कोरोना पॉजिटिव थी’


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here