US Election 2020: Niraj Antani becomes first Indian-American to be elected to Ohio state Senate | ओहायो से सीनेटर चुने गए पहले भारतीय-अमेरिकी बने नीरज एंटनी, समर्थकों का जताया आभार

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव (US Presidential election) के बाद वोटों की गिनती जारी है. चुनाव में ओहायो (Ohio) से नीरज एंटनी (Niraj Antani) सीनेटर चुने गए हैं, जो यहां से जीतने वाले भारतीय मूल के पहले अमेरिकी हैं. नीरज एंटनी ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार मार्क फोगल को कारारी मात दी.

1987 में अमेरिका शिफ्ट हो गया था परिवार
शपथ ग्रहण करने के बाद नीरज ओहायो से सीनेटर (Senator) बनने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बन जाएंगे. राजनीतिशास्त्र में स्नातक एंटनी 24 साल की उम्र में 2014 में ओहायो प्रतिनिधिसभा के लिए चुने गए थे. एंटनी के माता-पिता 1987 में अमेरिका आए थे.

नीरज ने समर्थकों का जताया आभार
जीत के बाद नीरज एंटनी ने कहा, ‘मैं इस समुदाय के निरंतर समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं, जिसमें मैंने जन्म लिया और पला-बढ़ा.’ उन्होंने कहा, ‘सीनेटर के तौर पर, मैं हर दिन कड़ी मेहनत करूंगा, ताकि ओहायो के लोगों को अपना अमेरिकी सपना साकार करने का मौका मिले.’

चेन्नई में जन्मी प्रमिला जयपाल ने लगाई जीत की हैट्रिक
भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस (संसद) सदस्य प्रमिला जयपाल हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुई हैं. चेन्नई में जन्मी 55 वर्षीय जयपाल डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार थीं और उन्होंने वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी के क्रेग केल्लर को भारी 70 प्रतिशत मतों से मात दी है. अमेरिकी कांग्रेस में गत चार वर्ष में शीष्र प्रगतिशील सदस्य के रूप में ख्याति प्राप्त करने वाली जयपाल को अब तक किए गए 80 प्रतिशत मतों में से 3,44,541 मत मिले जबकि केल्लर को मात्र 61,940 मत मिले.

भारतीय मूल के राजा कृष्णमूर्ति भी तीसरी बार जीते
भारतीय मूल के राजा कृष्णमूर्ति ने भी लगातार तीसरी जीत हासिल की. डेमोक्रेटिक उम्मीदवार राजा कृष्णमूर्ति ने चुनाव में लिबरटेरियन पार्टी उम्मीदवार प्रेस्टव नेल्सन को मात दी. राजा कृष्णमूर्ति के माता-पिता तमिलनाडु के रहने वाले हैं, नई दिल्ली में जन्मे 47 साल के कृष्णमूर्ति पहली बार साल 2016 में अमेरिकी संसद के निचले सदन के सदस्य चुने गए थे.

LIVE टीवी




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here