मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शोक संवेदना प्रकट कर श्रद्धांजलि दी
भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 6, 2020, 16:48 IST

दमोह प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने श्री देवनारायण श्रीवास्तव के निवास पहुँचकर उनकी धर्मपत्नी स्व. श्रीमती सरिता श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया और स्व. श्रीमती सरिता श्रीवास्तव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री चौहान दमोह में ही श्री विद्यासागर पाण्डे के निवास पर पहुँचे और श्री पाण्डे के सुपुत्र स्व. मिथिलेश कुमार पाण्डे के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। इस मौके पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री बी.डी शर्मा ने भी शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएँ प्रकट कर श्रद्धांजलि दी।
सुनील वर्मा
Source link

