मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व वित्त मंत्री श्री मलैया के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पूर्व वित्त मंत्री श्री मलैया के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं


स्व. श्री विजय मलैया के चित्र पर अर्पित की पुष्पांजलि 


भोपाल : शुक्रवार, नवम्बर 6, 2020, 15:28 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान पूर्व वित्तमंत्री श्री जयंत मलैया के निवास पहुंचे और उन्होंने उनके पूज्यनीय पिता बाबूजी स्व. श्री विजय मलैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री मलैया और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री वी.डी. शर्मा ने भी बाबूजी स्व. श्री विजय मलैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।

इस दौरान विधायक श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक श्री पी.एल. तंतुवाय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शिवचरण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


सुनील वर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here