वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव (US Presidential Election) के लिए वोटों की गिनती जारी है और डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) रेस में आगे चल रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव के परिणाम अभी नहीं आए हैं, लेकिन बाइडेन अभी से ही काम में जुट गए हैं और कोरोना वायरस से बचाव के अलावा अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए एक्शन प्लान बना रहे हैं.
पहले दिन से काम करने की योजना: बाइडेन
जो बाइडेन (Joe Biden) ने अपने संबोधन में कहा, ‘हमने पहले ही काम शुरू कर दिया है. हमने सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक की है. देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और हम पहले दिन से कोरोना के लिए योजनाओं को निष्पादित करना शुरू कर देंगे. हम हर संभव लोगों की जिंदगी को बचाएंगे.’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘हम अर्थव्यवस्था की रिकवरी के लिए भी योजना बना रहे हैं.’
परिवर्तन के लिए जनता ने दिया जनादेश
जो बाइडेन ने कहा, ‘जनता ने हमें कोविड-19 पर एक्शन के लिए जनादेश दिया है. अर्थव्यवस्था पर एक्शन के लिए जनादेश दिया है. हमें जलवायु परिवर्तन और संस्थागत नस्लवाद के खिलाफ काम करने के लिए जनादेश दिया है.’
What is becoming clearer each hour is that record numbers of Americans — from all races, faiths, regions — chose change over more of the same.
They have given us a mandate for action on COVID and the economy and climate change and systemic racism.
— Joe Biden (@JoeBiden) November 7, 2020
हम जीतने जा रहे हैं चुनाव: बाइडेन
चुनाव को लेकर जो बाइडेन ने कहा, ‘बदलाव के लिए रिकॉर्ड वोटिंग हुई है और हम इसे जीतने जा रहे हैं. हम नेवादा में आगे चल रहे हैं और हम पेन्सिलवेनिया में थोड़ा पीछे हैं. अब तक हमें सबसे ज्यादा वोट मिले हैं. मैं पिछले 24 वर्षों में एरिजोना में जीतने वाला पहला डेमोक्रेटिक हूं.’ उन्होंने कहा, ‘लोगों ने जलवायु परिवर्तन के लिए मतदान किया है. हम अंतिम परिणामों का इंतजार कर रहे हैं.
We are going to be the first Democrats to win Arizona in 24 years.
We are going to be the first Democrats to win Georgia in 28 years.
And we re-built the Blue Wall in the middle of the country that crumbled just four years ago.
— Joe Biden (@JoeBiden) November 7, 2020
‘हम विरोधी हो सकते हैं, दुश्मन नहीं’
इसके साथ ही बाइडेन ने अपने संबोधन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना एक संदेश दिया. उन्होंने कहा, ‘हम विरोधी हो सकते हैं, लेकिन दुश्मन नहीं. याद रखना होगा कि हमारी राजनीति का उद्देश्य निर्दयी युद्ध नहीं है.’
जीत के करीब पहुंचे जो बाइडेन
डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन (Joe Biden) ने अब तक 263 इलेक्टोरल वोट्स हासिल किए हैं और बहुमत से सिर्फ 7 वोट दूर हैं, वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के पास 214 इलेक्टोरल वोट्स हैं. कुछ अमेरिकी मीडिया संस्थानों के अनुमान के अनुसार बाइडेन को 264 और ट्रंप को 214 वोट मिले हैं. व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी 538 ‘इलेक्टोरल कॉलेज वोट’ में से 270 वोट हासिल करना जरूरी है.
LIVE टीवी

