दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें :एडीजी श्री सागर
भोपाल : शनिवार, नवम्बर 7, 2020, 22:14 IST

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पुलिस अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान भोपाल श्री डी.सी. सागर ने सिंगरौली जिला सड़क सुरक्षा समिति को निर्देशित दिए है कि समिति अध्यक्ष कलेक्टर , उपाध्यक्ष पुलिस अधीक्षक एवं यातायात प्रभारी समिति सदस्यों के साथ दुर्घटना स्थल का निरीक्षण करें। समिति भविष्य में दुर्घटना के दुर्घटनाओं के रोकथाम के लिए आवश्यक उपाय भी सुनिश्चित करें। एडीजी श्री सागर ने सिंगरौली के थाना सराय अंतर्गत ग्राम भयला टोला में हुई सड़क दुर्घटना पर संज्ञान लेते हुए माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के निर्देशों का पालन करते हुए जिला स्तरीयस समिति को शासन को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समुचित आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा कर शासन को अवगत कराया जाए।
अलूने
Source link

