Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 08 November 2020 Sunday – Coronavirus India Updates: भारत में कोविड-19 से अब तक सवा लाख से अधिक मौतें

Coronavirus India Updates: भारत में कोविड-19 से अब तक सवा लाख से अधिक मौतें

प्रतीकात्मक फोटो.

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. भारत में एक बार फिर कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. शनिवार को समाप्त 24 घंटों में Covid-19 (Coronavirus)  के 50,356 नए केस सामने आए हैं. इसके साथ ही देशभर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 84 लाख 62 हजार 80 हो गई है. इसके साथ ही इन 24 घंटों में 53,920 मरीज़ ठीक हुए हैं, जबकि 577 मरीजों की मौत हुई है. अब तक देशभर में कुल 78 लाख 19 हजार 886 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं. देश में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 92.41 फीसदी पर पहुंच चुका है, जबकि एक्टिव मरीज़ों की संख्या 6.1% है. देश में कोरोना से मौत की दर भी 1.48% है. इसके अलावा पॉजिटिविटी रेट 4.52% दर्ज की गई है. अब तक देश भर में कोरोना से हुई कुल मौतों की संख्या 1,25,562 है. देश में कुल 84.62 लाख संक्रमितों में से सिर्फ 5 लाख 16 हजार 632 ही एक्टिव मरीज हैं. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here