वयोवृद्ध नर सिंह शिवा नहीं रहा


वयोवृद्ध नर सिंह शिवा नहीं रहा


 


भोपाल : रविवार, नवम्बर 8, 2020, 19:14 IST

वन विहार में 7 नवम्बर, 2020 को लगभग 10 बजे रात्रि रेस्क्यू सेंटर की हाउसिंग में रखे गये नर सिंह शिवा की वृद्धावस्था के कारण मृत्यु हो गई। शिवा वन विहार में जम्बो सर्कस जयपुर राजस्थान से 18 मई, 2006 को लाया गया था, तब इसकी उम्र 7 वर्ष थी। वर्तमान में शिवा की उम्र लगभग 21 वर्ष 6 माह थी। वर्ष 2006 एवं 2010 में 15 सिंह जम्बो, जैमिनी तथा राजकमल सर्कस से वन विहार को प्राप्त हुए थे। शिवा अंतिम सिंह था।

वन्य-प्राणी चिकित्सक डॉ. पूजा आचार्य एवं डॉ. सुनील तुमड़िया तथा सहायक स्टॉफ द्वारा शिवा का पोस्टमार्टम वरिष्ठ वनाधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। शिवा की मृत्यु का प्रथम दृष्ट्या कारण वृद्धावस्था रहा। पोस्टमार्टम उपरांत इसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।


ऋषभ जैन 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here