Joe biden big challenges china economy covid 19

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election 2020) में डेमोक्रेटिक जो बाइडेन (Joe Biden) ने जीत दर्ज कर ली है. वह चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को हरा चुके हैं. चुनाव परिणामों के साथ ही बाइडेन की ट्रंप से चुनावी लड़ाई भले ही खत्म हो गई लेकिन अब उन्हें राष्ट्रपति के तौर पर नई लड़ाई लड़नी होगी. इस जीत के साथ ही जो बाइडेन के सामने नई चुनौतियां होंगी. जानते हैं, बाइडेन के सामने कौन-कौन सी चुनौतियां होंगी.

छह बड़ी चुनौतियां
अमेरिका का राष्ट्रपति (US President) बनने के बाद अब बाइडेन के सामने छह बड़ी चुनौतियां होंगी. जिनमें से पहली बड़ी चुनौती होगी-

1.    कोरोना संकट  
कोरोना संकट अमेरिका के नए राषट्रपति जो बाइडेन के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगा. डोनाल्ड ट्रंप से अमेरिका की जनता की नाराजगी की सबसे बड़ी वजह कोरोना के बढ़ते मामले भी रहे हैं. जो बाइडेन भी अपने चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर सबसे ज्यादा हमलावर कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर ही रहे. अब उन्हें हालात काबू करके खुद को साबित करना होगा.

2. बेरोजगारी
अमेरिका में बेरोजगारी बड़ी समस्या है. कोरोना संकट के दौरान अमेरिका में बड़े पैमाने पर लोग बेरोजगार हुए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में ही 66 लाख अमेरिकियों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन किया था. अमेरिका के लेबर डिपार्टमेंट ने ये आंकड़े जारी किए थे. बेरोजगारी के कारण अमेरिका में कई लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं उन्हें रोजगार देना बाइडेन के लिए बड़ा काम होगा.

3. इकोनॉमी को सुधारना
रिपब्लिकन पार्टी का फोकस इकोनॉमी सुधारना रहा था लेकिन सत्ता बदलने पर बाइडेन इसे कितना संभाल पाएंगे, ये उनके लिए चुनौती होगी. ट्रंप ने कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन को बार-बार इकोनॉमी की खातिर ही खारिज किया था.

4. भारत-चीन के बीच तनाव पर निर्णय
चीन के अतिक्रमण और विस्तारवाद के खिलाफ अमेरिका का रुख क्या होगा यह भी देखने वाली बात होगी. ट्रंप ने चीन के प्रति सख्त रुख अपनाया था. मौजूदा दौर में अमेरिका चीन के रिश्ते अच्छे नहीं हैं. बाइडेन इस बाबत क्या एक्शन ले पाएंगे, देखना होगा.

5. आतंकवाद-कट्टरता
दुनिया इस समय कट्टरवाद से जूझ रही है. फ्रांस और ऑस्ट्रिया के बाद अमेरिका को कट्टरवाद से बचाने के लिए बाइडेन क्या करेंगे, ये भी एक चुनौती उनके सामने होगी.

6. चीन के विस्तारवाद पर रोक
चीन से जो ट्रेड वॉर अमेरिका का चला उसे क्या बाइडेन खत्म करेंगे या वो चीन के प्रति सख्त रहते हुए विस्तारवाद का खुलकर विरोध करेंगे? ये भी देखना होगा. बाइडेन के सामने चीन के विस्तारवाद पर रोक लगाना भी चुनौती है. चीन का अतिक्रमणकारी रुख अमेरिका समेत पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब है.

VIDEO




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here