PM Narendra Modi wishes birthday to LK Advani – पीएम नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम नरेंद्र मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को दीं जन्मदिन की शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं.

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर रविवार को उन्हें शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं एवं देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. लालकृष्ण आडवाणी रविवार को 93 वर्ष के हो गए.

यह भी पढ़ें

मोदी ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई. वह पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं. मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.”

मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ आडवाणी से मिलने उनके आवास पर पहुंचे. बाद में प्रधानमंत्री ने एक और ट्वीट किया जिसमें बताया कि वह आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके आवास पर पहुंचे.

उन्होंने आडवाणी से मुलाकात की अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘उनके सानिध्य में वक्त बिताकर आनंद मिलता है. मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए आडवाणी जी का समर्थन और मार्गदर्शन अमूल्य है. राष्ट्र निर्माण में उनका बहुत बड़ा योगदान है.”




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here