राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि आज संक्रमण के 1586 मामले आए हैं. इनमें रायपुर जिले से 112, दुर्ग से 123, राजनांदगांव से 96, बालोद से 107, बेमेतरा से 45, कबीरधाम से 37, धमतरी से 31, बलौदाबाजार से 62, महासमुंद से 59, गरियाबंद से 58, बिलासपुर से 86, रायगढ़ से 138, कोरबा से 138, जांजगीर-चांपा से 163, मुंगेली से 27, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से आठ, सरगुजा से 47, कोरिया से 31, सूरजपुर से 17, बलरामपुर से 10, जशपुर से 28, बस्तर से 31, कोंडागांव से 28, दंतेवाड़ा से 30, सुकमा से 16, कांकेर से 41, नारायणपुर से चार, बीजापुर से 11 तथा अन्य राज्य से दो मरीज शामिल हैं.
अब तक 2,02,523 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है
अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,02,523 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. 1,78,838 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 21,221 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में वायरस से संक्रमित 2464 लोगों की मौत हुई है. राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 42,583 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है. जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 623 लोगों की मौत हुई है.1647 नये मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं
वहीं, कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1647 नये मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं, जिसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 4,99,199 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. वहीं, इसी अवधि में 25 मरीजों की मौत हो गई. राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7231 हो गई है. उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य व चिकित्सा) आलोक कुमार (Alok Kumar) ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में मिले 1647 संक्रमितों के सापेक्ष इसी अवधि में 1895 संक्रमितों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

