मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सेवाभावी स्व. श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर श्रद्धासुमन किये अर्पित


मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सेवाभावी स्व. श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी की जयंती पर श्रद्धासुमन किये अर्पित


 


भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 10, 2020, 12:19 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास पर देश के अग्रणी श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख रहे नेता और राष्ट्रीय विचारक, कर्मठ सेवाभावी स्व. श्री दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस मौके पर सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री व्ही.डी. शर्मा ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि ठेंगड़ी जी ने मजदूरों के हित में सराहनीय काम किया। भारतीय किसान संघ की स्थापना में उनकी प्रमुख भूमिका रही। वरिष्ठ चिंतक एवं विचारक श्री ठेंगड़ी जी ने हिन्दी में 28, अंग्रेजी में 12 और मराठी में 3 किताबे भी लिखी हैं।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here