
Bihar Election Results 2020: बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना अभी भी जारी – फाइल फोटो
बिहार विधानसभा चुनाव के मतों की गिनती के ताजा आंकड़ों के अनुसार सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है. राजग अब तक 10 सीटें जीत चुका है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, पांच दलों की विपक्षी महागठबंधन नौ सीटें जीत चुका है. बिहार में विधानसभा चुनाव के लिये मतों की गणना धीमी रफ्तार से चल रही है. चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि बिहार में कुल 7.3 करोड़ मतदाताओं में से 57.09 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था और निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि बिहार में शाम 5.30 बजे तक 2.7 करोड़ मतों की गिनती कर ली गई. राज्य विधानसभा चुनाव में चार करोड़ से अधिक लोगों ने मतदान किया था. बहरहाल, कई सीटें ऐसी हैं जहां बढ़त का अंतर 1,000 मतों से कम है, ऐसे में परिणाम किसी के भी पक्ष में जा सकता है.
भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को छह सीटों पर जीत हासिल हुई है जबकि जदयू को दो सीटों और वीआईपी पार्टी को दो सीटों पर जीत मिली है. असदुद्दीन ओवैसी की एमआईएमआईएम एक सीट जीत चुकी है.
Live Updates on Bihar Election Results 2020 :
Live Updates on Bihar Election Results 2020 : बीजेपी नेता का बयान
बीजेपी नेता अरुण सिंह ने कहा, ”हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बन कर सामने आई है बिहार में. गुजरात में हमने सारी सीटें जीती हैं. यूपी में हमने 7 सीटें जीती हैं. मध्यप्रदेश में भी 19 सीटों पर आगे चल रहे हैं. अभी आप लोग थोड़ी देर रूकिए, आगे की सूचना आपको देंगे.”
अधीर रंजन चौधरी ने ओवैसी को ‘वोट-कटर’ ठहराया
बिहार चुनाव के लिए मतगणना में एनडीए को बढ़त के बीच कांग्रेस ने असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM पर बीजेपी की मदद करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने ओवैसी को ‘वोट-कटर’ ठहराया है. साथ ही सेक्युलर पार्टी को उनसे सतर्क रहने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ओवैसी की पार्टी का इस्तेमाल करने में एक हद तक कामयाब रही है.
Bihar Election Result LIVE : जीतन राम मांझी जीते
चुनाव आयोग के मुताबिक, हम पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी 16,034 वोटों के अंतर से इमामगंज सीट से जीते.
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में शाम 8.10 बजे तक रूझानों में एनडीए को 123, एमजीबी को 113 व अन्य को 7 सीटों की बढ़त मिली है.
#ResultsWithNDTV | Election trends at 8:10 pm. https://t.co/Sx3IECt82wpic.twitter.com/u0zHTVUz6J
– NDTV India (@ndtvindia) November 10, 2020
बिहार चुनाव : अमित शाह ने नीतीश से फोन पर बात की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फोन पर बात की. दोनों के बीच बिहार चुनाव परिणामों और रुझानों के बारे में बात हुई। जदयू अध्यक्ष के नजदीकी सूत्रों ने यह जानकारी दी. मतगणना के बारे में चुनाव आयोग की ओर से दी गई अद्यतन जानकारी के मुताबिक राजग प्रतिद्वंद्वी महागठबंधन से मामूली अंतर से आगे चल रहा है.

