कोविड-19 में सामाजिक सरोकार की नई पहल
कोरोना काल में मीडिया का सहयोग सराहनीय रहा- कलेक्टर
भोपाल : मंगलवार, नवम्बर 10, 2020, 19:57 IST

मध्यप्रदेश प्रेस क्लब द्वारा मंगलवार को सतना के एकेएस विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में ‘आरोग्य मंथन (जनवाणी)’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबाधित करते हुए कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने कहा कि कोरोना काल में मीडिया का सहयोग सराहनीय रहा तथा सद्गुरू सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा भी कोरोना के समय विशेष सहयोग दिया गया। उन्होने बताया कि पॉजीटिव व्यक्ति में कोरोना के लक्षण 5 दिन के बाद दिखते हैं, यह 8 दिन तक तेजी से बढ़ता है, नौवें दिन से घटता है, ग्यारहवें दिन खत्म हो जाता है। किन्तु 15 दिन तक कोरोना से सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि अब कोविड-19 अबूझ पहेली नहीं है। कोरोना के प्रति नहीं लापरवाही न बरतें, सतर्क रहें, लक्षण आने पर इलाज शीघ्र कराएं। अधिक आयु के व्यक्ति विशेष रूप से सावधानी बरतें। शरीर में विटामिन-डी की कमी नहीं हों। कोरोना से बचाव के लिए समय-समय पर डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। मास्क, सैनेटाईजर एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने से कोरोना की जंग जीती जा सकती है। उन्होंने सभी के स्वस्थ रहने की कामना की।
एकेएस विश्वद्यिालय के चेयरमैन श्री अनंत सोनी ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, मूल मंत्र अपनाते हुए कोरोना से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने सतना जिले में कलेक्टर श्री कटेसरिया द्वारा कोरोना से बचाव के लिए किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनन्द जोशी ने बतया कि प्रदेश के नागरिकों में चेतना जागृत करने के लिए संभाग एवं जिला स्तर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर एलएनसीटी के श्री एम.आर. खरे, एमपीपीसी श्री दीपक गौतम सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वीरेन्द्र सिंह गौर
Source link


