PM Modis tweet on Bihar election results, said- Bihar today announced its decision for development – बिहार चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- बिहार ने आज विकास के लिए अपना फैसला सुनाया

बिहार चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- बिहार ने आज विकास के लिए अपना फैसला सुनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).

नई दिल्ली:

बिहार चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया है. पीएम ने लिखा, ”बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है. आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है. रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है.”

पीएम ने बिहार चुनाव नतीजों पर कई ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, ”बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है. बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं.”

पीएम मोदी ने लिखा, ”बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है. बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है. इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है.”

उन्होंने महिला वोटरों के लिए कहा, ”बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है. हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का NDA को अवसर मिला. यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा.

पीएम ने लिखा, ”बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है. मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे.”

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को वोटों की गिनती के बाद सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के हिस्से में अभी तक 99 सीटें आयी हैं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 93 सीटें मिली हैं. रुझान देखें तो राजग को सामान्य बहुमत प्राप्त होता दिख रहा है.

चुनाव आयोग से प्राप्त ताजा रुझान के अनुसार, राजग विपक्षी महागठबंधन पर बढ़त बनाये हुए है. राजग 25 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है. वहीं पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 18 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है. सुबह आठ बजे से शुरू हुई वोटों की गिनती की रफ्तार कुछ धीमी है. रुझान में राजग को 124 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल होता दिख रहा है जो 243 सदस्यीय विधानसभा में सामान्य बहुमत का आंकड़ा है.  वहीं, विपक्षी महागठबंधन 111 सीटों पर बढ़त या जीत हासिल करता दिख रहा है. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here