LJP Chief Chirag Paswan remark on Nitish Kumar Bihar Elections Result 2020 – बिहार चुनाव के बाद बोले चिराग पासवान- मेरा लक्ष्य था नीतीश कुमार मुख्यमंत्री न बनें लेकिन…

बिहार चुनाव के बाद बोले चिराग पासवान- मेरा लक्ष्य था नीतीश कुमार मुख्यमंत्री न बनें लेकिन...

चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं. (फाइल फोटो)

खास बातें

  • LJP के अध्यक्ष हैं चिराग पासवान
  • बिहार चुनाव में LJP के खाते में 1 सीट
  • LJP का JDU को नहीं लेकिन BJP को समर्थन

पटना:

बिहार के विधानसभा चुनाव में NDA बहुमत पा चुका है. NDA को 125 सीटें और महागठबंधन को 110 सीटें मिली हैं. 75 सीटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सबसे बड़ी पार्टी है. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने 130 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, हालांकि उनका एक ही प्रत्याशी अपने सिर जीत का सेहरा बांध पाया है. चिराग ने आज (बुधवार) प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और तमाम नेताओं को जीत की बधाई दी.

यह भी पढ़ें

चिराग पासवान ने कहा, ‘मैं चाहता था कि बीजेपी सफल रहे. LJP को 25 लाख वोटरों का भरोसा मिला है. अकेले लड़ने पर ये वोट मिले हैं. हमसे पिछलग्गू पार्टी का टैग हटा है. मत प्रतिशत से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है. बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री को जनादेश दिया है. विकास के लिए प्रधानमंत्री का मजबूत होना जरुरी है, बिहार में बीजेपी का मजबूत होना जरुरी है. हमारी पार्टी के पास खोने के लिए कुछ नहीं है. अकेले जब हम इतना अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं तो 2025 में हम बेहतर करेंगे.’

लोजपा नेता चिराग पासवान ने कहा, ‘भाजपा के प्रति लोगो में उत्साह है’

उन्होंने आगे कहा, ‘अधिकांश सीटों पर हमारे उम्मीदवारों का प्रदर्शन अच्छा रहा है. हम कई जगह पर दूसरे-तीसरे नंबर पर रहे हैं. ये पार्टी की नींव को मजबूत करेगा. बीजेपी ज्यादा मजबूत हो, LJP भी मजबूत हो, ये मैं चाहता था. मेरे पास 10 दिन ही थे. हमारे ज्यादातर प्रत्याशी JDU के सामने थे. पहले तो यही नहीं पता था कि किस सीट पर JDU चुनाव लड़ रही है. 8 तारीख को इस बात की जानकारी मिली. इसी तारीख को पापा का निधन हुआ. 10 दिन 135 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा. LJP का फिर भी प्रदर्शन अच्छा रहा.’

Bihar Election Results: चिराग पासवान के ‘गेम’ के चलते तीसरे पायदान पर पहुंच गए नीतीश कुमार

चिराग ने कहा, ‘हम लोगों की परिस्थिति विपरीत थी. अलायंस को लेकर भी स्पष्टता नहीं थी. मुखाग्नि देने के 10 दिन बाद चुनाव प्रचार किया. हम लोग कह सकते थे कि पापा के निधन के बाद चुनाव नहीं लड़ सकते हैं लेकिन हम लोगों ने चुनाव लड़ा. हम प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देते हैं. उन्हीं के कारण सरकार बन रही है. प्रधानमंत्री जी प्रदेश का नेतृत्व करेंगे तो बिहार में विकास होगा. BJP-LJP की सरकार मैं जरूर बनाना चाहता था लेकिन कुछ दिक्कत रही. मेरा लक्ष्य यही था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री न बनें लेकिन जनादेश का सम्मान करेंगे.’

चिराग पासवान ने जन्मदिन पर दी बधाई तो तेजस्वी का जवाब आया- “शुक्रिया भाई”

उन्होंने कहा, ‘हमारी भूमिका कोई होती तो हम जरुर करते. अब बीजेपी और JDU को देखना है कि वो किसे मुख्यमंत्री बनाते हैं. नीतीश कुमार के खिलाफ जांच करवानी चाहिए. मेरे पास उतनी ताकत होती तो मैं जरुर करता. अब मैं विपक्ष की भूमिका में रहूंगा. केंद्र के हमारे गठबंधन पर बिहार चुनाव का कोई असर नहीं होगा.’

VIDEO: LJP से पिछलग्गू पार्टी का टैग हटा : चिराग पासवान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here