We all celebrated this great festival of democracy with great enthusiasm, says PM Modi on victory in Bihar polls – बिहार में जीत पर पीएम मोदी ने कहा, विकास ही भविष्य में होने वाले चुनावों का आधार होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ”इन चुनाव परिणामों में भाजपा को NDA को अपार जनसमर्थन मिला है. इसके लिए भाजपा, NDA के लाखों कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को जितनी बधाई दूं उतनी कम है. मैं हर कार्यकर्ता और उनके परिवार जनों को हृदय से बधाई देता हूं. भाजपा पूर्व में जीती, मणिपुर में कमल का झंडा फहरा दिया. भारतीय जनता पार्टी पश्चिम में जीती, गुजरात में जीती. भाजपा को उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में विजय प्राप्त हुई, और भाजपा को दक्षिण में कर्नाटका-तेलंगाना में सफलता मिली.”

PM मोदी ने कहा, ”21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं. अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा. हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो. देश का विकास, राज्य का विकास, आज सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी यही चुनाव का आधार रहने वाला है. जो लोग ये नहीं समझ रहे, इस बार भी उनकी जगह-जगह जमानत जब्त हो गयी है.”

उन्होंने कहा, ”आज देश, भारतीय जनता पार्टी पर जो स्नेह दिखा रहा है, एनडीए पर जो स्नेह दिखा रहा है उसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि भाजपा ने, एनडीए ने देश के विकास को, लोगों के विकास को अपना सर्वोपरि लक्ष्य बनाया हुआ है. हम हर वो काम करेंगे जो देश को आगे ले जाए. आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जिसमें गरीब, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, अपना प्रतिनिधित्व देखते हैं. आज भाजपा ही देश की एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को समझती है, उनके लिए काम कर रही है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा, ”आज भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो राष्ट्रीय आकांक्षाओं के साथ ही हर क्षेत्र के गौरव को भी उतने ही गर्व के साथ अपने साथ लेकर चलती है. देश के नौजवानों को सबसे ज्यादा भरोसा किसी पर है तो वो भाजपा है. दलितों-पीड़ितों-शोषितों की अगर कोई आवाज है, तो वो भाजपा है. आर्थिक सुधार हो, कृषि सुधार हों या फिर देश की सुरक्षा, शिक्षा की बात हो, नई व्यवस्थाओं की बात हो या फिर किसानों-श्रमिकों का हित, ये भाजपा ही है जिस पर देश आज सबसे ज्यादा भरोसा कर रहा है. ये भरोसा भाजपा के लिए, मेरे लिए, आपके प्रधानसेवक के लिए बहुत बड़ी पूंजी है.”

चुनाव को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ”ये भाजपा ही है जिसके लिए जनता जनार्दन का स्नेह बढ़ता ही जा रहा है. लोकसभा चुनाव में पार्टी ने पहले से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार में अपनी वापसी की. बिहार में 3 बार सरकार में रहने के बाद भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसकी सीटों में बढ़ोतरी हुई. भाजपा की सफलता के पीछे उसका गवर्नेंस मॉडल है. जब लोग गवर्नेस के बारे में सोचते हैं, तो भाजपा के बारे में सोचते हैं. भाजपा सरकारों की पहचान ही है – गुड गवर्नेंस. गुजरात में भाजपा 90 के दशक से है और वहां भी इन उपचुनावों में पार्टी ने सभी सीटें जीतकर दिखाई. मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने सीटें जोड़ी है, जबकि वहां भी हमारी सरकार इतने वर्षो से हैं. यानि देश के लोग भाजपा को ही बार बार मौका दे रहे हैं, भाजपा पर ही सबसे ज्यादा विश्वास कर रहे हैं.”

बिहार चुनाव पर पीएम मोदी ने कहा, ”बिहार तो सबसे खास है. अगर आज आप मुझे बिहार के चुनाव नतीजों के बारे में पूछेंगे तो मेरा जवाब भी जनता के जनादेश की तरह साफ है- बिहार में सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र की जीत हुई है. बिहार में विकास के कार्यों की जीत हुई है. बिहार में सच जीता है, विश्वास जीता है. बिहार का युवा जीता है, माताएं-बहनें-बेटियां जीती हैं. बिहार का गरीब जीता है, किसान जीता है. ये बिहार की आकांक्षाओं की जीत है, बिहार के गौरव की जीत है. मैं बिहार के अपने भाइयों और बहनों से कहूंगा, आपने एक बार फिर सिद्ध किया है कि बिहार क्यों लोकतंत्र की ज़मीन कहा जाता है.”

नीतीश कुमार को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ”आपने फिर सिद्ध किया है कि वाकई, बिहारवासी पारखी भी हैं और जागरूक भी. हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता, नीतीश जी के नेतृत्व में NDA के कार्यकर्ता, हर बिहारवासी के साथ, इस संकल्प को सिद्ध करने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे.”

पीएम मोदी ने कहा, ”21वीं सदी का भारत, एक नए मिजाज का भारत है. न हमें आपदाएं रोक सकती हैं और न ही बड़ी-बड़ी चुनौतियां. मैं एक नए भारत के उदय को देख रहा हूं. एक ऐसा भारत, जो आत्मविश्वास से भरा हुआ है, जो अपने सामर्थ्य को पहचानता है, जो अपने लक्ष्यों के प्रति सचेत है. दुर्भाग्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है. ये देश का युवा भली-भांति जानता है. परिवारों की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं.”

उन्होंने कहा, ”दुर्भाग्य से कश्मीर से कन्याकुमारी तक परिवारवादी पार्टियों का जाल लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है. ये देश का युवा भली-भांति जानता है. परिवारों की पार्टियां या परिवारवादी पार्टियां, लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं.”

Newsbeep

प्रधानमंत्री ने कहा, ”मैं युवाओं से आह्वान करता हूं की बीजेपी आएं और अपने सपनो को साकार करें. जीत का उन्माद नहीं, हार का अवसाद नहीं यही मंत्र है. कार्यकर्ताओं को मारने का खेल ठीक नहीं है. मौत का खेल खेलकर कोई वोट नहीं पा सका. दिवाली धूमधाम से मनाएं. अपना ध्यान रखिए अपनों का ध्यान रखें.”

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा, ”कल सम्पन्न हुआ चुनाव केवल बिहार के चुनाव नहीं थे, ये लद्दाख से लेकर तेलंगाना और कर्नाटक, गुजरात और मध्यप्रदेश से लेकर मणिपुर तक के उपचुनाव भी थे. इन चुनावों में बिहार समेत जिस तरह की जीत भारत की और बिहार की जनता ने दी है, उसके लिए कोटि कोटि धन्यवाद. जहां-जहां भी चुनाव थे, वहां की जनता ने एक स्वर से कमल के निशान पर मोहर लगाकर आदरणीय मोदी जी के काम पर मोहर लगाई है.” बीजेपी के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पीएम मोदी को सुनने के लिए पहुंचे. बीजेपी समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर बिहार में जीत का जश्न मनाया. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here