Uma Bharti Praises Tejashwi Yadav, says A good boy, Can Lead After He Grows Older – बिहार चुनाव: BJP नेता उमा भारती बोलीं- तेजस्वी अच्छा लड़का, बिहार का नेतृत्व कर सकता है, लेकिन…

बिहार चुनाव: BJP नेता उमा भारती बोलीं- तेजस्वी अच्छा लड़का, बिहार का नेतृत्व कर सकता है, लेकिन...

उमा भारती ने तेजस्वी यादव और कमलनाथ की तारीफ की

भोपाल:

बीजेपी की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती (Uma Bharti) ने बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election) और मध्य प्रदेश उपचुनाव (MP Bypolls) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उमा भारती ने बिहार में महागठबंधन की अगुवाई कर रहे तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छा लड़का है. उन्होंने कहा कि वह बिहार को चला सकते हैं, लेकिन थोड़ा बड़ा होने के बाद. अभी उनके पास एक राज्य को चुलाने का अनुभव नहीं है. यही नहीं, बीजेपी नेत्री ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) की भी प्रशंसा की. 

यह भी पढ़ें

उमा भारती ने बुधवार को भोपाल में मीडिया से बातचीत में कहा, “तेजस्वी एक अच्छा लड़का है, लेकिन वह राज्य चलाने में सक्षम नहीं हैं. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आखिरकार फिर से बिहार को जंगलराज में धकेल देते. तेजस्वी नेतृत्व कर सकते हैं, लेकिन थोड़ा और बड़ा होने के बाद.” 

Newsbeep

बीजेपी नेता उमा भारती ने कहा, “कमलनाथ ने यह चुनाव अच्छा लड़ा है. हो सकता है कि अगर वह अपनी सरकार अच्छा से चला पाते तो यहां इतनी दिक्कतें नहीं आती. वह सभ्य आदमी हैं, मेरे बड़े भाई जैसे हैं. उन्होंने यह चुनाव बहुत ही चतुराई से लड़ा.” 

वीडियो: JDU को नुकसान ही LJP की कामयाबी?




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here