celebrity inspired makeup looks: Diwali Special: फेस्टिव सीजन में सेलिब्रिटी के इस मेकअप लुक को आजमाएं और दिखें खूबसूरत – diwali makeup ideas 2020 celebrity inspired makeup looks for you to try

रोशनी का पर्व दीवाली में बस कुछ ही दिन बचे हैं। इस दौरान बेशक आपको सेलिब्रिटीज की अनोखी तस्वीरें लुभाती होंगी। फेस्टिव सीजन के दौरान अपने लुक को संवारने के लिए ड्रेस, मेकअप और अलग-अलग स्टाइल के लिए ज्यादातर लड़कियां सेलिब्रिटीज के लुक को आजमती हैं। दरअसल, जब आप अच्छा दिखेंगी, तो अच्छा महसूस भी करेंगी।

अनुष्का, दीपिका और प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य हस्तियों की स्टाइल, फैशन और मेकअप खूब पॉपुलर है। इन्हें पता होता है कि उन्हें सबसे अच्छा क्या सूट करता है। आप उनके लुक को आजमा सकती हैं और इस दीवाली बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटीज के अनोखे लुक के बारे में बताने जा रहे हैं।

दीपिका का गोल्डन ग्लो


दीपिका को एक बहुत ही सुंदर गोल्डन साड़ी, पारंपरिक चोकर नेकलेस और मैचिंग झुमके पहने देखा गया है। अगर दीपिका के मेकअप लुक के बारे में बात करें, तो वह अपनी आइब्रो बोल्ड रखती हैं। डार्क कलर पिगमेंट के साथ आई शैडो का इस्तेमाल करने से उनके पूरे चेहरे को एक परफेक्ट लुक मिलता है। इसके अलावा वह मस्कारा के साथ काले काजल और आई लैश का भी इस्तेमाल करती हैं। चेहरे का पूरा लुक गोल्डेन शेड में नजर आता है। होठों पर उन्होंने नैचुरल पिंक शेड लिपस्टिक लगा रखा है। इस लुक को आप गोल्डन, रेड, पिंक या ब्लू आउटफिट के साथ आजमा सकती हैं।

किसी की उम्र 65 साल तो कोई है 70 के पार, इन एक्‍ट्रेस के चेहरे का ग्‍लो देख उम्र भी खा जाती है मात

प्रियंका का डीप रेड


डीप रेड साड़ी में प्रियंका ने अपनी आईब्रो को बोल्ड रखा है। उनका फोरहेड अच्छी तरह हाइटलाइट है नाक बहुत बारीकी से प्वाइंटेड है। उनकी आंखों के मेकअप को ब्लैक लाइनर के साथ गोल्ड हाइलाइट किया गया है। दीवाली के मौके पर प्रियंका के इस मेकअप लुक और ड्रेस को बेशक आजमाया जा सकता है।

अनुष्का का न्यूड लुक


अनुष्का की फैशन स्टाइल गजब की है। फेस्टिव सीजन में आप इसे आजमा सकती हैं। बोहो-स्टाइल या इंडो वेस्टर्न ड्रेस के साथ उनका मेकअप बेहद पॉपुलर हुआ है। इस लुक में अनुष्का पीच टिंटेड न्यूड मेकअप लुक में नजर आईं। उनकी आईब्रो से लेकर होठों तक का मेकअप नैचुरल नजर आता है। आंखों के मेकअप के लिए ब्लैक स्मोकी लाइनर और मस्कारा के साथ कर्ल लैशेज का इस्तेमाल किया गया है। पलकों पर सिमर के साथ हल्का नारंगी और गालों पर नैचुरल पिंक ब्लश का इस्तेमाल किया गया है। उनके होठों को भी नैचुरल पिंक टच दिया गया है।

किआरा का पिंक टिंटेड लुक


ब्यूटी और फैशन के मामले में कियारा को बहुत सी लड़कियां फॉलो करती हैं। मल्टी कलर ड्रेस के साथ पिंक टिंटेड मेकअप लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। अगर मेकअप की बात करें, तो उनकी आईब्रो को शार्प, नाक और होठों को बहुत खूबसूरती से हाइलाइट किया गया है। इसके अलावा आंखों को स्मोकी टच दिया गया है जबकि गाल और होठ पिंक शेड में खूबसूरत नजर आ रहे हैं। यह एक ऐसा मेकअप लुक है जिसे किसी भी ड्रेस पर ट्राई किया जा सकता है।

दिवाली में सूट पहने चाहे साड़ी, आपके लुक में चार चांद लगा देंगी ये 7 हेयरस्‍टाइल

तारा का कॉपर लुक


तारा का कॉपर लुक बेहद पॉपुलर हो रहा है। आईब्रो को नैचुरल शेप दिया गया है और आंखों की पलकों के ऊपर स्पार्कल का इस्तेमाल किया गया है। उनके गाल, माथे और ठोड़ी को एक शार्प कॉपर काउंटर टच में देखा जा सकता है। जबकि होठों पर न्यूड शेड का इस्तेमाल किया गया है। माथे पर छोटी सुनहरी बिंदी काफी सुंदर लग रही है। दीवाली के अलावा किसी भी फेस्टिवल के लिए यह लुक परफेक्ट है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here