श्री कैलाश सारंग ने पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री श्री चौहान


श्री कैलाश सारंग ने पूरा जीवन जनता की सेवा के लिए समर्पित किया: मुख्यमंत्री श्री चौहान


रविवार को राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्म 


भोपाल : शनिवार, नवम्बर 14, 2020, 19:36 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सांसद वरिष्ठ राजनेता और चिंतक श्री कैलाश सारंग के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनसेवा को जीवन भर अपनाने वाले श्री कैलाश सारंग समर्पित समाज सेवी थे ।उनकी संगठन क्षमता अद्भुत थी। उन्होंने लाखों समाजसेवक तैयार किए।वे   अपनी युक्ति और बुद्धि से निरंतर प्रयत्न करते हुए किसी भी संगठन को नई शक्ति प्रदान करते थे।वे एक लेखक कवि और पत्रकार भी थे ।भोपाल उनके बिना अधूरा हो गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री कैलाश सारंग का निधन उनके लिए व्यक्तिगत क्षति भी है। उन्होंने सदैव दुविधा से निकालने में सभी को सहयोग किया। उनके निधन से जो शून्य पैदा हुआ है उसे भरना मुश्किल होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता की ओर से श्री सारंग को श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि शोकाकुल सारंग परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

राजकीय सम्मान से होगी अंत्येष्टि

 मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि रविवार की सुबह मुंबई से स्वर्गीय कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर विमान द्वारा भोपाल लाया जाएगा, तत्पश्चात आमजन के दर्शनार्थ उनके पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। दोपहर बाद 4:00 बजे पूरे राजकीय सम्मान से स्वर्गीय कैलाश सारंग जी का अंतिम संस्कार होगा।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here