Home Minister Amit Shah Calls Meeting Today on Covid, CM Kejriwal Also Likely to be Present – दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अमित शाह ने बुलाई आपात बैठक, CM केजरीवाल भी होंगे शामिल

दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर अमित शाह ने बुलाई आपात बैठक, CM केजरीवाल भी होंगे शामिल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामलों में तेजी आने के बीच अब गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आज आपात बैठक (Urgent Meeting) बुलाई है. इस बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल मौजूद रहेंगे. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के भी शामिल होने की उम्मीद है. यह बैठक गृह मंत्री के नार्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में रखी गई है. बताया जा रहा है कि गृह मंत्री दिल्ली में कोरोना के मामलों में आई तेजी को लेकर चिंतित हैं. 

Newsbeep


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here