छत्तीसगढ़ में घर में मृत मिलीं महिला न्यायाधीश, आत्महत्या की आशंका

छत्तीसगढ़ में एक महिला न्यायधीश ने आत्महत्या कर ली है.

छत्तीसगढ़ में एक महिला न्यायधीश ने आत्महत्या कर ली है.

छ्त्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली में एक महिला न्यायाधीश (Female judge) का शव फंदे से लटकता मिला है. प्रथम दृष्टया पुलिस (Police) का कहना है कि महिला ने आत्महत्या (Suicide) की है. वह अपने पति की मौत (Death) के बाद से परेशान चल रही थीं.

  • News18Hindi

  • Last Updated:
    November 15, 2020, 6:26 PM IST

मुंगेली. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुंगेली जिले में रविवार को आत्महत्या (suicide) के एक संदिग्ध मामले में 55 वर्षीय महिला जिला न्यायाधीश (District Judge) अपने सरकारी आवास पर फंदे से लटकी मिलीं. इसेक बारे में पुलिस (Police) ने मीडिया को जानकारी दी है.

मुंगेली के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर ने बताया कि मुंगेली जिला और सत्र न्यायाधीश कांता मार्टिन सुबह यहां करही क्षेत्र में अपने सरकारी आवास में एक कमरे में पंखे से लटकी मिलीं. उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम को जल्दी भोजन करने के बाद, न्यायाधीश ने अपने रसोइये और अन्य कर्मचारियों को घर से जाने के लिए कहा था.

पत्नी के क्रेडिट कार्ड से 3 लाख 70 खर्च कर नहीं लौटाई रकम, पति के खिलाफ FIR दर्ज

कुजूर ने बताया, ‘जब रसोइया रविवार की सुबह वापस आया तो उसने पाया कि उनके आवास के दरवाजे अंदर से बंद हैं. उसने खिड़की से देखा तो न्यायाधीश पंखे से लटकी हुई थीं. इस पर रसोइये ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.’उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया, ‘मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है’. न्यायाधीश के स्टॉफ के अनुसार वह पिछले साल अपने पति की मौत के बाद से अवसाद में थीं. एसपी ने बताया कि उनके दो पुत्र हैं, जिनमें से एक दिल्ली में जबकि दूसरा रायपुर में रहता है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है.

सरगुजा में अवैध शराब बेचते पिता-पुत्र गिरफ्तार
सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध शराब के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. दरअसल दरिमा पुलिस को सूचना मिली थी की कर्जी निवासी पिता विनोद जायसवाल और पुत्र सागर जायसवाल के द्वारा मध्य प्रदेश से महंगी शराब लाकर अंबिकापुर में खपाई जा रही है. इसके बाद एएसपी ओम चंदेल के नेतृत्व में दरिमा थाने की टीम ने छापा मारकर पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here