बीमारी से ग्रस्त होने के कारण की आत्महत्या


बीमारी से ग्रस्त होने के कारण की आत्महत्या


 


भोपाल : बुधवार, सितम्बर 2, 2020, 19:37 IST

अनुविभागीय अधिकारी सीहोर श्री आदित्य कुमार जैन ने बताया कि गुड़भेला गाँव के श्री बाबूलाल वर्मा मानसिक रूप से एवं अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। बीमारी के चलते उनके भोपाल एवं इंदौर में आपरेशन भी हो चुका था। राजस्व विभाग की टीम ने गाँव पहुँचकर ग्रामवासियों से जानकारी प्राप्त कर पंचनामा भी बनाया है। ग्रामीणों ने बताया कि श्री बाबूलाल वर्मा के नाम ग्राम रफीकगंज गुड़भेला एवं मोगराराम में लगभग 8 से 10 एकड़ भूमि और ग्राम गुड़भेला में पक्का मकान भी है। बाबूलाल बीमारी के कारण व्यथित थे। मृतक बाबूलाल के बेटे ने बताया कि उनके पिता का अपेन्डिक्स का आपरेशन हुआ था, उसके कारण उनका दिमाग भी काम नहीं कर रहा था। वे बीमार थे, उन पर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज नहीं था।


अनुभा सिंह


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here