मुख्य सचिव की अध्यक्षता में साधिकार समिति गठित
भोपाल : सोमवार, नवम्बर 16, 2020, 17:39 IST

राज्य शासन ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में साधिकार समिति का गठन किया है। समिति में प्रमुख सचिव वित्त, पर्यटन, वन, संस्कृति, वाणिज्यिक कर, प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम सदस्य होंगे। समिति के समक्ष प्रकरण आने पर संबंधित विभागों के सचिव भी समिति के सदस्य होंगे।
समिति पर्यटन नीति, मार्ग सुविधा केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन नीति, फिल्म पर्यटन नीति के संबंध में कार्य कर निर्णय लेगी।
राजेश दाहिमा
Source link

