नई दिल्लीः दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. दुनिया भर में 54 मिलियन से अधिक लोग कोविड-19 (Covid-19) के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और 1.3 मिलियन की मौत हो चुकी है. पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना वैक्सीन के इंतजार में है. तमाम कंपनियां वैक्सीन पर काम कर रही हैं और कई ने तो टीका बनाने का दावा भी किया है. कुछ वैक्सीन के अंतिम चरण के ट्रायल जारी हैं. इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) चीफ का बड़ा बयान आया है. WHO चीफ ने कहा है कि सिर्फ अकेली वैक्सीन (Corona Vaccine) कोरोना महामारी को नहीं रोक सकती.
हैरान कर देने वाले हैं कोरोना के आंकड़े
WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम (Adhanom Ghebreyesus) ने कहा, ‘वैक्सीन हमारे पास मौजूद अन्य टूल्स की तरह एक पूरक का काम करेगी, यह उसे रिप्लेस नहीं कर सकती.’ WHO द्वारा शनिवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, हेल्थ एजेंसी को संक्रमण के 6,60,905 नए मामले मिले हैं जो अपने आप में रिकॉर्ड है. बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को 6,45,410 नए केस का रिकॉर्ड सामने आया था जिसने 7 नवंबर को दर्ज किए हुए 6,14,013 के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया था.
ये भी पढ़ें-Corona: वैक्सीन पर सबको पछाड़ते हुए इस कंपनी ने किया अब तक का सबसे बड़ा दावा
शुरुआत में इन्हें नहीं मिलेगी वैक्सीन
मालूम हो कि कोरोना मामलों की रफ्तार लगातार बढ़ती ही जा रही है. पांच करोड़ 40 लाख से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 13 लाख की मौत हो चुकी है. टेड्रोस ने कहा कि शुरुआत में वैक्सीन की सप्लाई आमलोगों के लिए प्रतिबंधित होगी क्योंकि इस मामले में शुरुआत में हैल्थ वर्कर्स, बुजुर्गों और सर्वाधिक जोखिम वाले लोगों को प्रायोरिटी में रखा जाएगा.
WHO की चेतावनी
उम्मीद है कि इससे मृत्यु दर में गिरावट आएगी और हैल्थ सिस्टम को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, ‘इस सबसे भी वायरस की आशंका को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता. निगरानी अभी भी रखनी होगी तो लोगों को अभी भी टेस्ट कराना होगा और पॉजिटिव होने की स्थिति में क्वारंटाइन होना पड़ेगा.’

