जाहिद के दोस्त डीके साहू ने बताया कि साल 2004 में निखत और जाहिद की दोस्ती हुई थी. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)
रायपुर (Raipur) के गोलबाजार थाना पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि निखत अंजुम की मौत दम घुटने से हुई है.
खास बात यह है कि आत्महत्या करने से पहले निखत अंजुम ने अपने पति के मोबाइल पर स्टेटस डाला था. स्टेटस में उसने लिखा था कि अलविदा दोस्तों, भूल-चूक माफ करना. इसके बाद अपने चेहरे पर पॉलिथीन लपेटकर दुपट्टे से गर्दन और पॉलिथीन को बांध लिया, जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं, स्टेटस पढ़कर परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया.
इससे आहत पत्नी ने आत्महत्या कर ली
वहीं, रायपुर के गोलबाजार थाना पुलिस की माने तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया है कि निखत अंजुम की मौत दम घुटने से हुई है. प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि निखत के पति जाहिद अख्तर (46 वर्ष ) को 13 नंवबर को दुर्ग से रेफर करके पहले मेकाहारा अस्पताल लेकर आए थे. प्राथमिक इलाज के बाद जाहिद को एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था. 14 नंवबर की रात करीब 10 बजे बीमारी के कारण जाहिद की मौत हो गई थी. इससे आहत पत्नी ने आत्महत्या कर ली.साल 2004 में निखत और जाहिद की दोस्ती हुई थी
जाहिद के दोस्त डीके साहू ने बताया कि साल 2004 में निखत और जाहिद की दोस्ती हुई थी. फिर देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में बदल दई. चार साल के बाद वर्ष 2008 में दोनों ने लव मैरिज कर लिया. निकाह करने के बाद दोनों खुर्सीपार स्थित बीएसपी के क्वार्टर में साथ में रहने लगे थे. जाहिद निजी कंपनी में नौकरी करता था जबकि निखत घर पर ही सिलाई कढ़ाई केंद्र संचालित करती थी. डीके साहू ने बताया कि जाहिद को 10 नवंबर को पैरालिसिस अटैक आया था. इसके बाद उसे अस्पपताल में भर्ती कराया गया, जहा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिर उसकी पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया.

