जेपी नड्डा के स्वागत के लिए शहर मे लगा होर्डिंग.
भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Jp nadda) बिहार में भाजपा की अच्छी जीते के बाद दो दिवसीय हिमाचल के दौरे पर बिलासपुर (Bilaspur) आएंगे. यहां पर जेपी नड्डा कई तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
- News18Hindi
- Last Updated:
November 18, 2020, 7:19 PM IST
21 नवम्बर को बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा का भव्य स्वागत करेंगे. जे पी नड्डा के स्वागत समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 19 नवम्बर को 11 बजे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप बिलासपुर पहुंचगे. जे पी नड्डा के हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे से भाजपा के कार्यकर्ताओं में है खुशी की लहर है. यहां पर 21 नवंबर को जे पी नड्डा निर्माणाधीन एम्स का निरीक्षण करेंगे.
सीयू के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर का बयान- अब देरी बर्दाश्त नहीं, संभल जाए अफसरशाही
जेपी नड्डा बिलापुर में अपनी कुलदेवी माता श्री नैना देवी की पूजा अर्चना करेगे. इसी कार्यक्रम को लेकर भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप कल जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियों का लेकर जायजा लेने के लिए बिलासपुर पहुंचेंगे. बिलासपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान और जिले के मीडिया प्रभारी सोनल शर्मा ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष 21 -और 22 नवम्बर को बिलासपुर आ रहे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. भाजपा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का हैलीकाप्टर तय समय के अनुसार 21 नवम्बर को सुबह 10 बजे लुहणू मैदान पर उतरेगा.सुबह 10.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष कोठीपुरा में निर्माणधीन एम्स का निरिक्षण करेंगे. इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्किट हाउस में कार्यकर्तओं से मिलेंगे. 22 नवम्बर को नड्डा दोपहर 12.30 बजे श्री नयना देवी माता के दर्शन करेंगे. दर्शन करने के बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष वापस दिल्ली लौट जायेंगे.


