खाद्य मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह एक-दिवसीय शाजापुर-शुजालपुर प्रवास पर
भोपाल : बुधवार, नवम्बर 18, 2020, 17:30 IST

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह गुरुवार को शाजापुर जिले के प्रवास पर रहेंगे।
मंत्री श्री सिंह शाजापुर के कालापीपल में जन-प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद कालापीपल से शुजालपुर के लिये प्रस्थान करेंगे। नलखेड़ा में बगलामुखी देवी के मंदिर में दर्शन के पश्चात स्थानीय प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। श्री सिंह शुजालपुर से शाजापुर होते हुए शाम 7 बजे भोपाल आयेंगे।
मुकेश दुबे
Source link

