Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 19 November 2020 thursday – Coronavirus India Updates:छत्तीसगढ़ में 2,048 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

Coronavirus India Updates:छत्तीसगढ़ में 2,048 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

प्रतीकात्मक तस्वीर

Coronavirus India Updates :  देश में कोविड- 19 से संक्रमित लागों की संख्या बुधवार को 89 लाख को पार कर गयी . हालांकि इनमें से 83 लाख से अधिक लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर 93.52 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 38,617 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बुधवार को बढ़कर 89,12,907 हो गयी. इसमें कहा गया है कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 474 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,30,993 हो गई. आंकड़ों के अनुसार देश में लगातार आठ दिनों से उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या पांच लाख से कम है. 

Here are the updates on India Coronavirus Cases: 

छत्तीसगढ़ में 2,048 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 2048 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.इसके साथ ही राज्य में अबतक सामने आए कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 2,15,413 हो गई है.

झारखंड में कोविड-19 से तीन और मरीजों की मौत, 251 नये मामले सामने आए
झारखंड में पिछले 24घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण से तीन और व्यक्तियों की मौत हुई जिसके चलते राज्य में अबतक इस महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 934 हो गयी है. वहीं, संक्रमण के 251 नये मामले सामने आने के साथ राज्य में कुल कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1,06,742 तक पहुंच गयी. स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार रात जारी रिपोर्ट में उपरोक्त जानकारी के साथ बताया गया कि अबतक सामने आए कुल 1,06,742 संक्रमितों में से 1,03,171 ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here