Bombshell interview of Princess Diana on her troubled marriage to be probed now | 1995 के राज का अब होगा खुलासा, जानिए प्रिंसेस डायना की जिंदगी से जुड़ा ये सच

नई दिल्ली : 1995 में राजकुमारी डायना (Princess Diana) के उस धमाकेदार इंटरव्यू की जांच की जाएगी, जिसमें पहली बार उनकी वैवाहिक जिंदगी की मुश्किलों का खुलासा हुआ था. BBC के हवाले से ये खबर सामने आई है.
 
बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जॉन डायसन जांच दल का नेतृत्व करेंगे, जो तथ्यों की पड़ताल करेगी. गौरतलब है कि दिवंगत राजकुमारी के भाई चार्ल्स स्पेंसर द्वारा लगाए गए चौंकाने वाले आरोपों के सामने आने के बाद इस जांच के आदेश दिए गए हैं.

डायना और चार्ल्स के बेटे प्रिंस विलियम (Prince William) ने इस मामले की जांच के लिए पूर्व सुप्रीम कोर्ट के जज की नियुक्ति के फैसले का स्वागत किया है.

इस रिपोर्टर पर आरोप
चार्ल्स स्पेंसर ने ‘पैनोरमा’ कार्यक्रम के साक्षात्कार का संचालन करने रिपोर्टर मार्टिन बशीर पर आरोप लगाया है कि उसने उनकी बहन से साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आग्रह करने के लिए नकली दस्तावेज दिखाए.

धमाकेदार इंटरव्यू को उस दौरान करीब सवा दो करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा था. 2.8 मिलियन व्यू वाले इस इंटरव्यू में डायना ने प्रिंस चार्ल्स के साथ अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की थी.

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि उनकी शादी में ‘तीन लोग थे’, चार्ल्स, लंबे समय तक उनकी प्रेमिका रहीं कैमिला पार्कर (Camilla Parker)और वह खुद और उसी दौरान उन्हे यह भी पता चला कि पूर्व प्रेमिका उनके लिए वफादार नहीं थी.

तलाक के एक साल बाद हुई थी मौत
गौरतलब है कि वर्ष 1996 में, डायना और चार्ल्स ने औपचारिक रूप से तलाक ले लिया और एक साल बाद राजकुमारी की पेरिस (Paris) में एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई.

नई रिपोर्ट्स में दावा किया है कि बशीर ने साक्षात्कार के लिए दिवंगत राजकुमारी को मनाने के लिए गैरकानूनी तरीकों का इस्तेमाल किया. AFP के हवाले से कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ने एक बयान में कहा है, ‘यह एक महत्वपूर्ण जांच है जिसमें मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि यह समग्र तरीके से और निष्पक्ष हो.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here