Himachal Pradesh: All people except one person infected with Corona virus in Lahaul-Spiti village – हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति के गांव में एक व्यक्ति को छोड़कर सभी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति के गांव में एक व्यक्ति को छोड़कर सभी लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

प्रतीकात्मक तस्वीर

शिमला:

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के थोरांग गांव के 42 निवासियों में से एक को छोड़कर सभी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. बेहद कम आबादी वाले इस जनजातीय जिले में 2.83 प्रतिशत लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार थोरांग गाव में 41 लोगों के कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद 31,500 की आबादी वाले लाहौल-स्पीति में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 890 हो गई है, जो कुल आबादी का 2.83 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें

अक्टूबर की शुरुआत में स्पीति घाटी के रांग्रिक गांव के 39 निवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. लाहौल-स्पीति में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए कुल 890 में से 479 लोग ठीक हो चुके हैं. 406 लोग अब भी संक्रमित हैं. पांच लोगों की अबतक मौत हो चुकी है. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Newsbeep


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here