आखिरकार चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग ने जो बाइडन को जीत की दी बधाई

नई दिल्लीः  चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनफिंग (Xi Jinping) ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने पर जो बाइडेन (Joe Biden) को बधाई दी है. चीन की सरकारी न्‍यूज एजेंसी ने यह जानकारी दी है.  समाचार एजेंसी के अनुसार, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने बधाई संदेश में कहा, दोनों देशों को दुनिया में शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए किसी भी तरह के संघर्ष या टकराव में न उलझें और आपसी सम्‍मान और सहयोग की भावना पर अडिग रहना चाहिए.  शी दुनिया के उन कुछ चुनिंदा प्रमुख नेताओं में से हैं जिन्होंने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को सबसे आखिर में बधाई दी है.

सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन-अमेरिका रिश्तों के स्वस्थ और स्थिर विकास को बढ़ावा देना न सिर्फ दोनों देशों के लोगों के मौलिक हित में है बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय की साझा उम्मीदों को भी पूरा करता है.

ये भी पढ़ें-प्रिंस हैरी की पत्‍नी Meghan Markle ने अपने ‘असहनीय दुख’ को किया साझा

शी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्ष गैर-संघर्ष, परस्पर सम्मान, दोनों के लिए जीत की स्थिति वाले सहयोग की भावना बनाए रखेंगे, सहयोग पर ध्यान केंद्रित करेंगे, मतभेदों को सुलझाकर स्वस्थ और स्थिर चीन-अमेरिका रिश्तों की दिशा में बढ़ेंगे.

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि विश्व शांति और विकास के काम को बढ़ावा देने के लिए वे अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के साथ भी मिलकर काम करेंगे. वहीं, चीन के उपराष्ट्रपति वांग किशान ने कमला हैरिस को एक संदेश भेजकर अमेरिका की उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी.

चीनी उपराष्ट्रपति वांग किशान ने हैरिस को दी शुभकामनाएं
वहीं, चीन के उपराष्ट्रपति वांग किशान ने कमला हैरिस को एक संदेश भेजकर अमेरिका की उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी.

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here