Russian Pilot delivering food due to coronavirus pandemic goes viral

नई दिल्ली: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से दुनियाभर के लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. स्वास्थ्य संकट के बीच लोगों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है. कई लोगों से उनका कामकाज छिन गया है. जो सेक्टर्स बुरी तरह प्रभावित हुए हैं उनमें काम करने वाले लोग आजीविका के नए रास्ते तलाश रहे हैं. ऐसे ही रूस (Russia) के एक नौजवान की फोटो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है.

पायलट रोमन की तस्वीरें वायरल
रूस का 23 वर्षीय नौजवान रोमन (Roman Pilot) पेशे से पायलट है. चूंकि कई महीनों लगातार लॉकडाउन (Lockdown) रहा, हालात आज भी सामान्य न होने की वजह से उड़ानें (Flights) पहले की अपेक्षा काफी कम हैं. लोग यात्रा करने से बच भी रहे हैं और कई प्रतिबंध भी हैं. ऐसे में एविएशन इंडस्ट्री (Aviation Industry)काफी नुकसान में है. इस कारण रूस के नौजवान पायलट रोमन के सामने रोजगार का संकट आ गया है.

यह भी पढ़ें: फिर Lockdown की ओर बढ़ रहा देश? इन शहरों के बीच बंद हो सकती है रेल और हवाई सेवा

फूड डिलीवर कर रहा पायलट
रोमन अब लोगों के घर जाकर फूड डिलीवर (Food Delivery) कर रहे हैं. उन्होंने अपनी दो तस्वीरें रूस के सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म पिकाबू पर शेयर की हैं. ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं. रोमन ने एक 2019 की तस्वीर शेयर की है और एक कोरोनाकाल की. इस तस्वीर से स्पष्ट हो रहा है कि कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से रोमन की जिंदगी कितनी बदल गई है.  पहले वह फ्लाइट उड़ाते थे अब फूड डिलीवर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Corona: सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन, Lockdown पर कही ये बात

ऐसे आया बदलाव
रोमन ने रूस की स्थानीय समाचार एजेंसी को बताया, वो पिछले तीन साल से पायलट के तौर पर काम कर रहे हैं. महामारी (Pandemic) के चलते एविएशन इंडस्ट्री (Aviation Industry) को हुए नुकसान के चलते पूरे साल में सिर्फ 140 घंटे की उड़ान भर पाए हैं. जबकि इससे पहले वह प्रति महीने 90 से 100 घंटे की उड़ान भर लिया करते थे. रोमन काम अब भी एयरलाइन पायलट (Airline Pilot) के तौर पर रहे हैं लेकिन एक महीने में एक फ्लाइट उड़ाने का मौका ही मिलता है. इसलिए खाली समय में फूड डिलीवर करते हैं.  

LIVE TV

 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here