north korean leader Kim Jong Un given experimental Coronavirus Vaccine | Kim Jong Un ने ​परिवार के साथ चुपके से लगवा ली Corona Vaccine? देश में कोविड मरीजों की हालत है ऐसी

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया (North Korea) के शासक किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने देश में कोरोना मरीजों को अपने हाल पर छोड़ दिया है और सबसे पहले कोविड-19 (COVID-19) की वैक्सीन खुद को और अपने परिवार को लगवा ली है. ये वैक्सीन किम जोंग उन और उनके परिवार ने बीते दो ये तीन हफ्तों में लगवाई है.

न्यूज़ एजेंसी रायटर्स ने जापान के दो इंटेलिजेंस सूत्रों ​की एक रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा है कि किम जोंग उन (Kim Jong Un) के अलावा उत्तर कोरिया के ​शीर्ष अधिकारियों और किम के परिवार ने भी ये एक्सपेरिमेंटल वैक्सीन (Vaccine) लगवाई है.  

वाशिंगटन में सेंटर फॉर द नेशनल इंट्रेस्ट थिंक टैंक में नॉर्थ कोरिया (North Korea) एक्सपर्ट Harry Kazianis ने इसे लेकर 19FortyFive.com वेबसाइट पर एक लेख लिखा है जिसमें उन्होंने कहा ​है कि किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने वैक्सीन लगवा ली है. हालांकि ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये वैक्सीन किस कंपनी ने उपलब्ध करवाई और ये कितनी सेफ है.

पिता की गलत नीतियों का खामियाजा: इस शहर में Ivanka Trump के विरोध में लगे पोस्टर

इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि चीन (China) ने उत्तर कोरिया (North Korea) को ये वैक्सीन (Vaccine) उपलब्ध कराई है. यूएस मेडिकल साइंटिस्ट पीटर जे होटेज़ का हवाला देते हुए हैरी ने कहा कि अभी तीन चीनी कंपनियां कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) विकसित कर रही हैं. इनमें सिनोवैक बायोटेक लिमिटेड, कैनसिनोबायो और सिनोफ्रैम ग्रुप के नाम शामिल हैं.

उत्तर कोरिया में कोरोना मरीजों की संख्या की बात करें तो इसे लेकर कोई आंकड़ा तो नहीं जारी किया गया ​है लेकिन देश के लोग कोरोना के साथ भुखमरी का शिकार भी हो रहे हैं. दक्षिण कोरिया की इंटेलिजेंस सर्विस एनआईएस ने कहा कि उत्तर कोरिया में कोरोना के मामले होने की बात को झुठलाया नहीं जा सकता क्योंकि, चीन के साथ देश का व्यापार चलता है और जनवरी में बॉर्डर बंद होने से पहले लोग वहां से आते जाते रहे हैं. 

बता दें कि कोरोना वायरस के मामलों से बचने के लिए देश ने अपनी सीमाएं बंद कर दी थीं लेकिन कहा जा रहा है कि कुछ केस आने के बाद यहां भी कोविड 19 के मामलों की संख्या बढ़ गई है.

Coronavirus के संकट के बीच इस साल IRAN को लगे ये बड़े 3 झटके, उबरना मुश्किल

कुछ समय पहले एक रिपोर्ट में कहा गया ​था कि उत्तर कोरिया में कोरोना मरीजों को एक कैंप में ले जाकर भूख से मरने के लिए छोड़ दिया गया है. 

बता दें कि देश की बड़ी जनसंख्या पहले ही गरीबी का सामना कर रही है और कोरोना की वजह से हालात और बदतर हो गए हैं.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here