सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री परमार ने मंत्रालय स्थित विभागों का किया औचक निरीक्षण


सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री परमार ने मंत्रालय स्थित विभागों का किया औचक निरीक्षण


देर से आने वाले कर्मचारियों को दी सख्त हिदायत
 


भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 2, 2020, 17:13 IST

    सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने मंत्रालय स्थित विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनोद कुमार भी साथ थे।

 श्री परमार ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग, उच्च शिक्षा एवं जल संसाधन विभाग की सभी शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण कर उपस्थिति रजिस्ट्रर देखा एवं एस.ओ से पूरे स्टाफ की जानकारी ली। मंत्री श्री परमार एवं अधिकारियों ने बिना लिफ्ट इस्तेमाल किए सीढ़ियों से ही ऊपर नीचे होकर मंत्रालय के 4 फ्लोर पर स्थित विभागों का औचक निरीक्षण किया।

     मंत्री श्री परमार ने लेट आने वाले कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि समय पर कार्यालय में उपस्थित हों। उन्होंने कहा कि मैं आज ठीक 10:30 बजे मंत्रालय आ गया था तब यहां कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं था। मैं कभी भी औचक निरीक्षण करूंगा। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित या लेट आने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्यवाही होगी। मंत्री श्री परमार ने कहा कि आगे से कहना न पड़े। सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर व्यवस्थित रूप से कार्य करें।


बबीता मिश्रा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here