8 km long artwork found in Amazon jungles, showing Ice Age’s animals pictures | Amazon के जंगलों में मिली 8 किमी लंबी ‘पेंटिंग’, इस युग के जानवरों के हैं चित्र

नई दिल्‍ली: शोधकर्ताओं को हाल ही में हजारों रॉक आर्ट पिक्चर्स (Rock Art Pictures) मिले हैं और इनमें हिम युग (Ice Age) के विशालजीव जैसे मास्टोडन आदि को दिखाया गया है. ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ एक्सेटर के शोधकर्ताओं की प्रेस रिलीज के अनुसार, कोलंबिया में अमेजन (Amazon) वर्षावनों में ये कलाकृतियां संभवतः 11,800 से 12,600 साल पहले बनाई गई थीं.

पेंटिंग तीन अलग-अलग रॉक शेल्टर में बनाई गई हैं. कोलंबिया के सेरानिया ला लिंडोसा में स्थित, रॉक ऑर्ट से पता चलता है कि इस क्षेत्र में पहले रहने वाले जीव हिमयुग मेगाफौना के साथ कैसे सह-अस्तित्व में रहते थे. ये चित्र कैमलिड्स, मास्टोडन, स्लॉथ, घोड़ों और तीन पैर की अंगुली वाले अनगुलेट्स की तरह दिखते हैं. 

ये भी पढ़ें: क्‍या आप Mona Lisa की मुस्कुराहट में छिपे रहस्‍य को जानना चाहते हैं?

चमगादड़-कछुओं के भी हैं चित्र
सीएनएन ने एक्‍सेटर यूनिवर्सिटी के पुरातत्‍वविद् मार्क रॉबिन्‍सन के हवाले से लिखा, ‘ये वास्तव में अविश्वसनीय फोटो हैं, जो कि पश्चिमी अमेजॉनिया में रहने वाले शुरुआती लोगों ने बनाईं हैं.’ 

उन्‍होंने आगे कहा, ‘पेंटिंग इन समुदायों के जीवन की एक ज्वलंत और रोमांचक झलक देती है. आज हमारे लिए यह सोचना अविश्वसनीय है कि वे विशालकाय जीवों के बीच रहते थे और शिकार करते थे. उनमें से कुछ तो एक छोटी कार जितने आकार के थे.’ 

कुछ अन्य चित्रों में मानव आकृतियां, ज्यामितीय आकृतियां और शिकार के दृश्य हैं. इसके अलावा चमगादड़, हिरण, टेपरी, मगरमच्छ, बंदर, कछुए, साही और नाग सहित अन्‍य जानवर भी इन कलाकृतियों में देखे जा सकते हैं. 




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here