पंजीकृत किसानों से शत-प्रतिशत धान, बाजरा खरीदा जायेगा


पंजीकृत किसानों से शत-प्रतिशत धान, बाजरा खरीदा जायेगा


 


भोपाल : गुरूवार, दिसम्बर 3, 2020, 22:46 IST

राज्य शासन ने धान और बाजरा उत्पादक किसानों से समर्थन मूल्य पर उपज खरीदने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके लिये राज्य शासन द्वारा किसानों का पंजीयन कराया गया है। तुलाई का कार्य जारी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नसरूल्लागंज में किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के जिन किसानों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपनी उपज धान और बाजरा बेचने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है, उनका शत-प्रतिशत अनाज खरीदा जायेगा। किन्तु गलत तरीके से एमएसपी के जरिये धान, बाजरा बेचने में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही केवल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया में गड़बड़ी करने वालों पर की जायेगी।


नीरज शर्मा


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here