Joe Biden appointed Indian American Doctor Vivek Murthy as Surgeon General in US | राष्ट्रपति Joe Biden की टीम में शामिल हुआ एक और भारतीय-अमेरिकी, मिली ये जिम्मेदारी

वाशिंगटन: अमेरिका (USA) के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने कोरोना वायरस पर अपने प्रमुख सलाहकार और भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर विवेक मूर्ति को अगला सर्जन जनरल नियुक्त किया है. बहरहाल, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं की गई है.

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, डॉक्टर विवेक मूर्ति को पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (Barack Obama) के प्रशासन में भी यही भूमिका दी गई थी. हालांकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के प्रशासन के दौरान उन्हें अचानक पद से हटना पड़ा था. अमेरिका (USA) के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) के तीन सदस्यीय कोविड-19 सलाहकार बोर्ड में 43 साल के भारतीय मूल के डॉक्टर विवेक मूर्ति को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- Farmers Protest पर कनाडाई PM की टिप्पणी से भारत सख्त नाराज, अब उठाया ये कदम

इस फैसले में शामिल रहने वाले एक व्यक्ति के हवाले से गुरुवार को कहा गया कि अमेरिका (USA) के पूर्व सर्जन जनरल डॉक्टर विवेक मूर्ति को पुरानी भूमिका अदा करने के लिए कहा गया है. इस बारे में औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी.

अमेरिका (USA) में सर्जन जनरल का कार्यकाल चार साल का होता है और वह सार्वजनिक स्वास्थ्य के मामलों में सरकार का शीर्ष अधिकारी होता है. मौजूदा कार्यकाल में इस पद पर जेरोम एडम्स नियुक्त हैं.

ये भी पढ़ें- पेंगोंग झील में भारतीय सेना अब इस प्लान से चीनी सैनिकों को देगी मुंहतोड़ जवाब

सीनेट में 51-43 वोटों की मंजूरी के बाद डॉक्टर विवेक मूर्ति को 15 दिसंबर 2014 को सर्जन जनरल के पद पर नियुक्त किया गया था और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 21 अप्रैल 2017 को उन्हें हटा दिया था. डॉक्टर्स फॉर अमेरिका (USA) के सह संस्थापक डॉक्टर विवेक मूर्ति ने कई अस्पतालों में काम किया है.

LIVE TV




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here