पिछले वर्ष पिछड़ा वर्ग के 917 छात्रों को मिला छात्र गृह योजना का फायदा
भोपाल : शनिवार, दिसम्बर 5, 2020, 19:57 IST

प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थियों को, जिन्हें स्थानाभाव के कारण छात्रावास में रहकर अध्ययन करने का अवसर नहीं मिलता है, उन छात्रों को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा छात्र गृह योजना का फायदा दिलाया जा रहा है। पिछले वर्ष 917 विद्यार्थियों को छात्र गृह योजना का लाभ दिलाया गया। विभाग द्वारा पिछले वर्ष इस योजना में करीब 57 लाख रुपये की राशि खर्च की गई।
विभाग द्वारा इस वर्ष इस योजना में 90 लाख रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। योजना में 2 या 2 से अधिक विद्यार्थियों को किराये का भवन लेकर अध्ययन करने पर किराये की प्रतिपूर्ति विभाग द्वारा की जाती है। विभाग ने तहसील, जिला एवं संभाग स्तर के छात्र गृहों के लिये किराये के भवन का मासिक किराया प्रति छात्र 1000 रुपये निर्धारित किया है।
मुकेश मोदी
Source link

