Coronavirus India Updates in Hindi: coronavirus india report covid-19 updates cases of 6 December 2020 Sunday – Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना के मामले 96 लाख के पार हुए

Coronavirus India Updates: भारत में कोरोना के मामले 96 लाख के पार हुए

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,09,689 लोगों का इलाज चल रहा है

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 180 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक साढ़े छह करोड़ से ज्यादा लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. करीब सवा दो करोड़ एक्टिव केस हैं और करीब सवा चार करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. इस महामारी ने करीब एक साल में दुनिया भर में 15 लाख से अधिक लोगों की जान ले ली है. भारत में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 96 लाख से अधिक हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में शनिवार को समाप्त 24 घंटों में 36,652 नए मामले सामने आए हैं. इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 96,08,211  हो चुकी है. वहीं इस दौरान 512 लोगों की मौत हो गई है. अब तक कुल मृतकों की संख्या 1,39,700 हो गई है. ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 90,58,822 हो चुकी है. कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर 94.28 फीसदी हो गई है. कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर 1.45 फीसदी है. देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 4,09,689 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 4.26 फीसदी है.

छत्तीसगढ़ में 1583 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1583 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके बाद राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,45,580 हो गई है. राज्य में शनिवार को 178 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 1080 लोगों ने गृह पृथक-वास पूर्ण किया है. राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित 21 लोगों की मौत हुई है. 

प्रयागराज में कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार को 59 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 26,929 तक पहुंच गई. जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉ ऋषि सहाय ने बताया कि अब तक जिले में कोविड-19 से 348 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है. 

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 644 नए मामले, 23 और मरीजों की मौत

पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के 644 नए मामले सामने आने के बाद शनिवार को इस बीमारी के कुल मामले बढ़कर 1,55,424 हो गए. कोविड-19 से 23 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या राज्य में बढ़कर 4,905 पर पहुंच गई. 

प बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,175 नए मामले

पश्चिम बंगाल में 3,175 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,99,697 हो गए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. 

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 1352 नए मामले, और 12 लोगों की मौत

मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1352 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 2,13,050 तक पहुंच गयी, राज्य में पिछले 24 घंटों में 12 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 3,326 हो गयी है. 

राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमित 20 और लोगों की मौत, 2076 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,076 नये मामले शनिवार को आये. राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर अब 2,78,496 हो गई है। वहीं, राज्य में संक्रमण से 20 और लोगों की मौत हो गई, जिससे राज्य में कुल मृतक संख्या 2,409 तक पहुंच गई. 

झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और मरीज की मौत

झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 979 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग की आज रात जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. 


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here