नई दिल्लीः कुछ लोग भूत-प्रेत के होने का विश्वास करते हैं और कुछ नहीं करते, लेकिन बुरी आत्माओं का डर लगभग हर किसी को सताता है. इंटरनेट भूत-प्रेत की खौफनाक कहानियों से भरा पड़ा है और अब एक Reddit यूजर ने ‘भूत’ की फोटो क्लिक करने का दावा किया है. जी हां, हम आपसे कोई मजाक नहीं कर रहे बल्कि यह एक शख्स का दावा है.
दरअसल, OppySpoopyMan नाम का एक यूजर जब अपने फ्लैट में अकेला था तो उसने कुछ अजीब सी आवाजों का शोर सुना. यह शोर सुनकर उसके दिमाग में इतना डर बैठ गया कि उसने जल्दी से बैग में अपना सामान पैक किया और घर से बाहर निकलने का सोच लिया. इसी वक्त उसके दिमाग में में खय़ाल आया कि ये ‘भूत’ ही है तो क्यों न जाने से पहले इसकी तस्वीर क्लिक की जाए. शख्स ने जैसे-तैसे हिम्मत जुटाई और जिस तरफ से आवाजें आईं उसी ओर अपने कदम बढ़ाए, ताकि भूत की तस्वीर क्लिक कर सके.
ये भी पढ़ें-Corona Vaccine: चीन की प्रांतीय सरकारों ने दिए बंपर ऑर्डर, ‘Sinovac’ और ‘Sinafarm’ पर जताया भरोसा
शख्स ने सुनी पैरों के चारों घोर घूमने की आवाजें
Reddit यूजर का कहना है कि उसने ‘पैरों के चारों ओर घूमने की आवाज और कपड़ों को रगड़ने की आवाज सुनी हैं. जब इस तरह का अजीब शोर सुनाई दे रहा था तब मेरे सभी फ्लैटमेट्स काम पर गए थे और सिर्फ मैं घर में अकेला था, इसलिए प्रैंक करने का कोई सवाल ही नहीं उठता.’
यूजर ने Reddit पर अपने फोन से क्लिक की हुई एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके कैप्शन में उसने लिखा, ‘अपने रसोई घर से खौफनाक शोर सुनने के बाद मैंने एक तस्वीर ली है, इसे देखें.’

