right eating habits: पेट खराब रहता है तो एक नजर में जानिए कितना सही है आपका इटिंग पैटर्न? – what is the right eating pattern

अगर आपका स्टमक बार-बार डिस्टर्ब हो जाता है और पेट की खराबी का असर आपके जीवन पर पड़ रहा है तो आपको एक बार अपने इटिंग पैटर्न पर जरूर नजर डालनी चाहिए। यदि आपका इटिंग पैटर्न सही होता है तो पाचन बिल्कुल सही रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता छोटे-मोटे रोगों को आपके शरीर पर हावी ही नहीं होने देती। यानी आपको पता ही नहीं चल पाता है कि आप पर किसी बैक्टीरिया या वायरस का अटैक भी हुआ था…

सही इटिंग पैटर्न में कुछ खास आदतें शामिल होती हैं। इनके बारे में यहां बताया जा रहा है। आप देख लीजिए कि यदि आपका पेट अक्सर खराब हो जाता है तो आपके इटिंग पैटर्न में कहां गड़बड़ी है…

दिन में एक बार कच्चा भोजन अवश्य खाएं
-स्वस्थ पेट और पाचन के लिए दिन में कम से कम एक समय ऐसा जरूर होना चाहिए जब आप कच्ची सब्जियों की सलाद, फल या सिर्फ ड्राई फ्रूट्स खाएं। आप चाहें तो इन्हें नाश्ते में खाए या फिर दोपहर के नाश्ते में। ऐसा करने से पाचन सही रहता है और पेट साफ।
आप जरूर जान लें चर्म रोग के मुख्य कारण और बचाव के तरीके

eating-pattern-3

क्या होता है सही इटिंग पैटर्न?

हर दिन 1 फल जरूर
-आपको जो भी फल पसंद हो, मौसम के अनुसार हर दिन एक फल का सेवन अवश्य करें। ऐसा करने से आपके शरीर को पोषक तत्व और फाइबर्स की प्राप्ति होती है। दिन में एक बार एक कटोरा मौसमी फलों की सलाद खाना आंतों को स्वस्थ और त्वचा को ग्लोइंग बनाता है।

लंच में सलाद का उपयोग
-दोपहर के खाने में एक कटोरी गाजर और खीरा का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके साथ ही थोड़ी-सी कच्ची प्याज जरूर खाएं। ऐसा करने से आपको अपनी सेहत संवारने में मदद मिली है।
शरीर के अंदर कैसे बनते हैं फ्री रेडिकल्स यहां जानें सबकुछ

eating-pattern-5

दिन में किस समय क्या खाना चाहिए?

पर्याप्त पानी
-हर दिन सही मात्रा में पानी का सेवन जरूर करना चाहिए। साफ पेट और स्वस्थ त्वचा के लिए जरूरी है कि आप हर दिन कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पिएं। यह विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में सहायता करता है।
Post Covid-19 Care Tips: कोरोना से ठीक होने के बाद जरूर करें ये 6 काम

अनहेल्थी फूड से बचाव
-दिन में कितनी बार ऐसा होता है, जब आप मैदा से बना या बहुत अधिक मसालेदार भोजन करते हैं? अपने आपसे यह सवाल करें और फिर ऐसे फूड को लाइफस्टाइल से हटा दें। आपको लाभ साफ समझ में आएगा।
शानदार इम्युनिटी बूस्टर हैं पंपकिन सीड्स, इतनी मात्रा में रोज कर सकते हैं इनका सेवन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here