Melania Trump start preparation to leave White House and want to go home | Donald Trump से अलग है पत्नी Melania की सोच, शुरू कर दी है White House छोड़ने की तैयारी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अब तक चुनावों में अपनी हार नहीं मानी है और व्हाइट हाउस ना छोड़ने की जिद पर अड़े हैं, लेकिन उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) की सोच बिल्कुल अलग है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उन्होंने व्हाइट हाउस (White House) से शिफ्ट होने की तैयारी शुरू कर दी है.

व्हाइट हाउस छोड़ यहां जाने की तैयारी

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप (Melania Trump) व्हाइट हाउस छोड़कर फ्लोरिडा के मार-ए-लीगो स्थित आलीशान पॉम बीच में शिफ्ट होना चाहती हैं और इसकी तैयारी उन्होंने पिछले महीने ही शुरू कर दी थी.

लाइव टीवी

डोनाल्ड ट्रंप करा रहे हैं घर का रेनोवेशन

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भले ही अब तक सार्वजनिक रूप से हार नहीं मानी है, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपने फ्लोरिडा के घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जब जो बाइडेन (Joe Biden) राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे, उस दिन ट्रंप व्हाइट हाउस छोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें- क्या Donald Trump को तलाक देंगी Melania Trump? पूर्व सलाहकार ने किया यह बड़ा दावा

गुप्त रूप से सामान भेज रही मेलानिया

सीएनएन के अनुसार, मेलानिया पूरी तरह से व्हाइट हाउस से शिफ्ट होने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और गुप्त रूप से अपने सामान फ्लोरिडा भेज रही हैं. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के बेटे बेरॉन भी फ्लोरिडा शिफ्ट होंगे और वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी करेंगे.

किताब लिखने की तैयारी में मेलानिया

बता दें कि हाल ही में रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि मेलानिया ट्रंप, व्हाइट हाउस (White House) की यादों पर किताब लिखने की योजना बना रही हैं. फिलहाल वह अपने व्हाइट हाउस के संस्मरण लिखने को लेकर अपने सहयोगियों के साथ चर्चा कर रही हैं.

डोनाल्ड ट्रंप भी दे रहे हैं साथ

पेज सिक्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि मेलानिया की इस प्लानिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी साथ दे रहे हैं और उन्हें इस काम के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं. रिपोर्ट में बताया गया था कि मेलानिया ट्रंप की  यह ‘स्टोरी’ एक बड़ी धनराशि अर्जित कर सकती है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here