SpaceX rocket Starship crashed during a test launch | Space-X के क्रैश हुए राॅकेट में छिपी Elon Musk की सफलता

नई दिल्ली: कहते हैं अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी असफलता के बाद ही, सबसे बड़ी कामयाबी हासिल की है. अमेरिका के मशहूर उद्योगपति Elon Musk भी ऐसे ही व्यक्ति हैं. उनकी प्राइवेट स्पेस कंपनी Space-X का एक विशाल Experimental Rocket कल अमेरिका में क्रैश हो गया. हालांकि Elon Musk इस क्रैश को भी अपनी सफलता बता रहे हैं. 

इस Experimental Rocket का नाम Starship है और दुर्घटना के समय इसमें कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था. Starship रॉकेट को लांच के समय किसी सहारे के की ज़रूरत नहीं होती. जैसा कि आप आमतौर पर उपग्रह प्रक्षेपण के दौरान देखते हैं कि एक विशाल रॉकेट स्टैंड के सहारे खड़ा रहता है, फिर स्टैंड हटते हैं और रॉकेट अंतरिक्ष की ओर उड़ जाता है. लौटते समय पहले रॉकेट समुद्र में गिरता था फिर कुछ हवाई पट्टी में विमान की तरह उतरने लगे हैं. पर Elon Musk का रॉकेट अपने पैरों पर खड़ा होता है, उड़ता है और अंतरिक्ष से लौट के जमीन पर अपने ही पैरों पर खड़ा हो जाता है. इस अनोखे रॉकेट को विज्ञान की बड़ी सफलता माना जाता है और इसे अंतरिक्ष विज्ञान का भविष्य भी कहा जाता है.

Elon Musk का दावा
160 Feet लंबे Starship का निर्माण अंतरिक्ष में बड़े Satellites लॉन्च करने और मंगल ग्रह पर जाने के लिए किया गया है. Elon Musk का दावा है कि रॉकेट 1 लाख किलोग्राम तक का वज़न अंतरिक्ष में ले जा सकता है. Starship की टॉप स्पीड 28 हज़ार किलोमीटर प्रति घंटा है.

NASA इसकी मदद से वर्ष 2024 में अपना Moon Mission भेजना चाहता है. जापान के एक Billionaire,  इसी Starship से चंद्रमा की कक्षा में जाएंगे. Elon Musk के मुताबिक भविष्य में इस रॉकेट की मदद से दुनिया के एक शहर से दूसरे शहर तक बहुत तेज़ रफ्तार से यात्रा की जा सकती है.

‘दुर्घटना से टीम को बहुत कुछ सीखने को मिला’
पिछले महीने अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने पहली बार Space-X के एक Spacecraft की मदद से 4 अंतरिक्ष यात्रियों को सफलतापूर्वक International Space Station पर पहुंचाया. शायद यही वजह है कि मिशन फेल होने के बाद भी Elon Musk का मनोबल ऊंचा है. इस टेस्ट के लिए Elon Musk ने अपनी टीम को बधाई दी और कहा कि इस दुर्घटना से उनकी टीम को बहुत कुछ सीखने को मिला है.

इससे पहले भी Space-X के Rockets 3 बार Crash हो चुके हैं. हालांकि Elon Musk इन असफलताओं से घबराते नहीं है. उनका मुकाबला करते हैं.

Starship का दूसरा रॉकेट भी लगभग तैयार है  और संभव है कि जल्द ही उसका भी टेस्ट किया जाएगा.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here