reason to wash feet before bed: Foot washing: रात को सोने से पहले जरूर धो लेने चाहिए पैर, मिलेंगे ये 5 तरह के फायदे – know benefits of washing feet before going to bed

आमतौर पर हर कोई पूरे दिन काम करने के बाद थक जाता है। चाहे वह ऑफिस का काम हो या फिर रोजमर्रा के घर के काम, लगातार प्रेशर के कारण शरीर थक जाता है। साथ ही मस्तिष्क और हड्डियों सहित शरीर का बाकी हिस्सा भी प्रभावित होता है। इसके कारण शरीर एक्टिव नहीं रह पाता है और सुस्ती बनी रहती है।

अगले दिन बॉडी की एनर्जी को फिर से रिस्टोर करने के लिए हमें शरीर के अंगों को आराम देने की जरूरत होती है। रात में पर्याप्त नींद और अच्छी डाइट से हमें काफी ऊर्जा मिलती है। लेकिन इसके साथ ही रात में बिस्तर पर जाने से पहले अपने पैरों को अच्छी तरह धोने से भी काफी फायदे होते हैं। आइए जानते हैं सोने से पहले पैरों की साफ-सफाई करने के फायदे।

​ऊर्जा का सही प्रवाह होता है

पैरों को सही ऊर्जा और एयरफ्लो तब मिलता है जब पूरे दिन के बाद आप आराम से बिस्तर पर पैरों को खुला छोड़ते हैं। जितने देर तक पैर जमीन पर होते हैं, उतने देर उन्हें उचित एयरफ्लो नहीं मिल पाता है। पूरे दिन की थकान के बाद रात में पैरों को धोने से इन्हें एनर्जी मिलती है और शरीर को भी राहत महसूस होती है।

​जोड़ों और मांसपेशियों को राहत दे

हमारे पैर पूरे शरीर का वजन उठाते हैं। अक्सर शाम के समय पैरों के आसपास अकड़न महसूस होती है। यह केवल तंग या गलत जूते पहनने या अन्य गतिविधियों के कारण नहीं होता है। इसके पीछे का कारण लगातार पैरों की अनदेखी भी हो सकती है। जितना आप अपने बालों, त्वचा और शरीर के अन्य हिस्सों की देखभाल करते हैं, उतना ही पैरों को भी प्यार की जरूरत होती है। इसलिए रात में अपने पैरों को अच्छी तरह साफ करें। इससे जोड़ों और मांसपेशियों को राहत मिलती है।

​शरीर का तापमान बनाए रखे

शरीर के तापमान को बनाए रखने के लिए आयुर्वेद में पैरों की साफ-सफाई पर बहुत जोर दिया गया है। पैर अग्नि के तत्वों से जुड़े होते हैं। फुटवियर पहनने से दिनभर उस बंद क्षेत्र में गर्मी उत्पन्न होती है। लेकिन जूते उतारने पर पैरों को आराम मिलता है और तुरंत गर्मी बाहर निकलती है। बिस्तर पर जाने से पहले पैरों को धोने से उन्हें राहत मिलती है और बेहतर नींद आती है।

​दुर्गंध भगाए

मोजे और जूते पूरे दिन पसीने से भीग जाते हैं। इसके कारण पैरों से दुर्गंध आने लगती है। रात में इनसे आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। सेंट या लोशन स्प्रे करने के बजाय रात में पैरों को अच्छी तरह धोएं। इससे एयरफ्लो में सुधार होता है। इसके अलावा पैर तरोताजा महसूस होते हैं।

​पैरों को अच्छी तरह कैसे धोएं

  • पैरों को रोजाना गर्म पानी से धोएं।
  • अपने पैरों पर केवल पानी नहीं डालें बल्कि उंगली के बीच के हिस्सों और तलवों को भी साफ करें।
  • अपने पैरों को सुखाएं और पैरों की त्वचा को रगड़ें।

इस तरह रोजाना रात में पैरों को धोने से इन्हें काफी राहत मिलती है। इससे न केवल आपकी थकान दूर होती है बल्कि पैर कोमल और मुलायम बनते हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here